Aaj Ka Mausam 11 May 2026: सावधान! Delhi-UP-Bihar समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 11 May 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप, तो कहीं भारी बारिश और तूफान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 11 मई के लिए यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी भारत में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Weather…

Aaj Ka Mausam 11 May 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप, तो कहीं भारी बारिश और तूफान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 11 मई के लिए यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी भारत में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर से बारिश

Aaj Ka Mausam 11 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने दिल्ली में 11 मई को बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शहर में कई दिनों से चिपचिपी गर्मी पड़ रही थी, अब राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने चेतावनी दी है कि शाम और रात के समय तेज हवाएं चल सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में मौसम का यू-टर्न

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। कभी तेज गर्मी पड़ रही है, तो कभी बारिश हो रही है। बाईट दिन प्रदेश में तेज धूप निकल रही थी, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई। अब मौसम विभाग ने 11 से 13 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उनमें मथुरा, आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं।

Bihar Weather: आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam 11 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में प्री-मानसून का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने 11 मई को राज्य के 24 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस ताज पहुंच सकता है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 36°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 40°C 27°C
शिमला (Shimla) 24°C 16°C
मुंबई (Mumbai) 34°C 30°C
पटना (Patna) 35°C 26°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 18°C
जयपुर (Jaipur) 39°C 28°C
रांची (Ranchi) 32°C 23°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 26°C
चेन्नई (Chennai) 33°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 36°C 26°C

Also Read: ‘मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं’, टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद प्रवक्ता रिजू दत्ता के बदले सुर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।