‘मैं IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं’, टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद प्रवक्ता रिजू दत्ता के बदले सुर

Summary :

Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निकाले गए हुए प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए अपने बयान पर वीडियो जारी करते हुए बिना किसी शर्त माफी मांगी है। रिजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जो आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर जो कुछ भी कहा था, वह उनकी व्यक्तिगत राय नहीं , बल्कि पार्टी लाइन के तहत दिया गया बयान था। IPS अजय पाल पर मेरा बयान व्यक्तिगत नहीं- रिजू दत्ता तृणमूल कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन के तौर पर…

Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निकाले गए हुए प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए अपने बयान पर वीडियो जारी करते हुए बिना किसी शर्त माफी मांगी है। रिजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जो आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर जो कुछ भी कहा था, वह उनकी व्यक्तिगत राय नहीं , बल्कि पार्टी लाइन के तहत दिया गया बयान था।

Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma
Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma

IPS अजय पाल पर मेरा बयान व्यक्तिगत नहीं- रिजू दत्ता

तृणमूल कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन के तौर पर मैंने आईपीएस अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था। अब, सच बोलने की वजह से मेरी पार्टी ने मुझे सस्पेंड कर दिया है। वह क्लिप वायरल हो गई है, और BJP का पूरा गुस्सा अब पर्सनली मुझ पर निकल रहा है। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि मैंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के नेशनल स्पोक्सपर्सन के तौर पर, पार्टी के हेडक्वार्टर से, पार्टी लाइन को मानते हुए बनाया था, और वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से भी जारी किया गया था। वह कोई पर्सनल कमेंट नहीं था।

Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma:  TMC के पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने बिना शर्त के मांगी माफी

फिर भी, उत्तर प्रदेश के सीनियर BJP नेताओं और मेरे लीगल एडवाइजर की सलाह पर—मैं आईपीएस अजय पाल शर्मा से अपने कमेंट्स के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं, भले ही वे पर्सनल नहीं थे। मैं अब एक आम इंसान हूं, जो अपने परिवार के साथ शांति से रहना चाहता है और अपनी रोजी-रोटी जारी रखना चाहता है। मुझे उम्मीद है कि यह मामला अब हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma
Riju Dutta Apologizes To IPS Ajay Pal Sharma

ALSO READ: संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भड़की ‘आप’, बोली- झूठे मामलों में गिरफ्तार कर रही भाजपा

Rahul Kumar Rawat