छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा हर
आयु वर्ग का पसंदीदा कार्यक्रम है। इस शो को पूरी फैमली एक साथ मिलकर देखती है इस
वजह से भी इस शो की फैन फॉलोइंग दिन रात बढ़ती जा रही है। इस शो के होस्ट कपिल
शर्मा अपनी पहचान कॉमेडी किंग के रूप में बना चुके हैं। कपिल के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, जेमी लीवर, सुमोना
चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और
अर्चना पूरन सिंह भी हर वीकेंड लोगों को हंसाने आते है। अब एक बार फिर द कपिल
शर्मा शो चर्चाओं में आ गया है।
द कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए एक
बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है।
जैसा की सभी जानते है कि कपिल शर्मा शो का यह दूसरा सीजन है। इससे पहले भी एक बार
शो बंद हो चुका है जिसके बाद फैंस की डिमांड पर शो को दोबारा लाया गया था। लेकिन इस बार शो केवल कुछ टाइम के लिए ही बंद होने
वाला हैं।
दरअसल, शो के कलाकारों की बाकि कमिटमेंटस
के कारण द कपिल शर्मा शो एक छोटा सा ब्रेक लेने वाला है, हालांकि शो अपने नए सीजन
के साथ जल्द ही वापस लौटेगा। हाल ही में कपिल
ने यूएसए और कनाडा दौरे की अनाउंसमेंट की थी, जो
जून महीने में शुरू होगा और जुलाई महीने की शुरुआत तक चलेगा। जिसमें सारी टीम बिजी
रहने वाली है।
खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स एक ब्रेक लेने और फिर कुछ महीनों बाद नए सीजन
के साथ लौटने के बारे में सोचा रहे हैं। बता दें कि टॉप 10 टीवी शो की नई
लिस्ट सामने आ चुकी है और इस बार इस लिस्ट में द कपिल शर्मा शो ने बाजी मार ली है। शो को सबसे ज्यादा
पसंद किया जा रहा है। कपिल के शो ने स्टार प्लस के सबसे मशहूर शो अनुपमा को भी
पीछे कर दिया है।
वहीं अगर शो के होस्ट कपिल शर्मा की
बात करें तो वह अभी भुवनेश्वर से लौटे हैं जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग
कर रहे थे। फिल्म का नाम तो अभी फाइनल नहीं हुआ। इस फिल्म की डायरेक्टर नंदिता
दास हैं साथ ही अप्लॉज एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में कपिल के
साथ शहाना गोस्वामी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App







