विदेश में स्वरा भास्कर का सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, ट्रोलर्स ने ऐसे लिए मजे

Summary :

अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों से जुड़ी जानकारियां फैंस संग साझा करना पसंद करती हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों से जुड़ी जानकारियां फैंस संग साझा करना पसंद करती हैं।  इन दिनों  स्वरा भास्कर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उनके साथ एक वाकया हुआ, जिसको उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक ट्वीट करके बताया की एक कैब ड्राइवर उनका सामान लेकर भाग गया।
एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
 हाल ही में स्वरा ने एक ट्वीट के माध्यम से कैब ड्राइवर की रिपोर्ट दर्ज है। एक्ट्रेस ने बताया कि   लॉस एंजेलिस में उन्होंने किराने का सामान खरीदा था, जिसे कैब ड्राइवर लेकर फुर हो गया। हालांकि, यह किस्सा सुन लोग हैरान नहीं हुए बल्कि कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि ये सब उनके कर्मों का फल है।
एक्ट्रेस ने एक ट्वीट के जरिये कैब वाले को टैग करके लिखा, आपका एक ड्राइवर मेरा सारा किराने का सामान अपनी कार में लेकर भाग गया है। आपकी ऐसा में इसकी रिपोर्ट करने का कोई तरीका भी नजर नहीं आ रहा है। यह कोई खोई हुए वस्तु नहीं है। उसने मेरा सामान चोरी किया है। क्या मुझे मेरा सामान वापस मिल सकता है? 

लोगों ने स्वरा का उड़ाया मजाक
अब स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उबर आप इनका भरोसा मत करना ये फ्री का सामान लेने के लिए ऐसा कर रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन्हें जवाब देने का कष्ट न करें। बेबुनियाद आरोप लगाने की इनकी आदत है।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्में
 वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा की अगली शॉर्ट फिल्म ‘शीर कूरमा’ रिलीज़ होगी।  इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अदाकार शबाना आजमी और दिव्या दत्ता जैसी एक्ट्रेसेज भी अहम किरदारों में होंगे। इसके अलावा उन्हें ‘जहां चार यार’ फिल्म में भी देखा जाएगा।

Desk Team