बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने यूनीक फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है। प्रियंका लग्ज़री ब्रांड्स और एक्सेसरीज भी बहुत शौक़ीन है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रियल लाइफ के साथ साथ रियल लाइफ में भी अपने ग्लैमर को शानदार तरीके से मेन्टेन करती है।

अपने खास अंदाज के लिए मशहूर प्रियंका हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंची और इस दौरान ब्लैक ड्रेस की ड्रेस में नजर आयी जिसपर बीड्स का खूबसूरत नेट वर्क हुआ था। प्रियंका के लुक्स और ड्रेस के अलावा उनके बैग ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया।

इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर ड्रेस के साथ Oscar de la Renta ब्रांड का गोल्ड मेटल मिनी अलिबी बॉक्स बैग कैरी किया था। ये बैग अब सुर्ख़ियों में है और इसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

आपको बता दें प्रियंका के इस मिनी गोल्ड बैक की कीमत 2, 06,452 रुपये है। प्रियंका को लग्ज़री बैग्स का भी शौक है और इससे पहले भी प्रियंका महंगे बैग कैरी करने के लिए सुर्खियां बटोर चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और अब उन्हें फैंस उनकी ऐस बैग चॉइस की काफी तारीफ कर रहे है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही है। शादी के बाद ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम, रोहित शरफ लीड रोल में हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।



Download Android App
Download iOS App



