ये 10 स्टार किड्स साल 2019 में करने जा रहे बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री !

Summary :

जिस तरह बीते साल कई सारे स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया उसी तरफ इस साल भी कई सारे स्टार किड्स बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है।

2019 शुरू हो गया है और जिस तरह बीते साल कई सारे स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया उसी तरफ इस साल भी कई सारे स्टार किड्स बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। आईये जानते है कौन से स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में करेंगे अपनी पारी का आगाज़ !

1.अनन्या पांडे 

स्टार किड्स

इस साल चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में नजर आये टाइगर श्रॉफ

2.तारा सुतारिया 

स्टार किड्स

90 के दशक के मशहूर बाल कलाकारों में शामिल तारा सुतारिया भी इस साल बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही है। कबर के मुताबिक ये भी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करेंगी।

3.करण देओल :

स्टार किड्स

बॉलीवुड स्टार सनी देओल भी इस साल अपने बेटे करण देओल को लांच करने जा रहे है। सन्नी देओल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से करण देओल बॉलीवुड में एंट्री करेंगे।

4.अहान शेट्टी 

स्टार किड्स

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के डेब्यू के बाद इस साल उनके बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड करने वाले है। तेलुगु नाटक आरएक्स 100 के हिंदी रीमेक से अहान शेट्टी नजर आने वाले है।

5.इसाबेल कैफ

स्टार किड्स

बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल भी इस साल स्टेनली डी’कोस्टा द्वारा निर्देशित फिल्म टाइम टू डांस से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

6.जहीर इकबाल

स्टार किड्स

इकबाल रतनसी के बेटे ज़हीर इकबाल भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ की नोटबुक नामक फ़िल्म में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

7.प्रनूतन बहल

स्टार किड्स

मोहनीश बहल की बेटी, प्रनूतन बहल भी ज़हीर इकबाल के साथ नितिन कक्कड़ की फ़िल्म नोटबुक में अपनी शुरुआत करेंगी और सलमान खान इन्हे लॉन्च करने जा रहे है ।

8.रिनजिंग डेन्जोंगपा

स्टार किड्स

डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनिंग डेन्जोंगपा भी इस साल नीलेश सहाय की एक्शन फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे।

9.मिज़ान जाफ़री 

स्टार किड्स

जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मंगेश हडवाले के निर्देशन में बन रही फिल्म इक्का दुक्का से बॉलीवुड में एंट्री लेंगे।

10.अभिमन्यु दासानी

स्टार किड्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु फिल्म मर्द को डर नहीं है के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में राधिका मदान हैं।

टीवी पर संस्कारी बहु के रूप में है मशहूर पर असल जिंदगी में इनका है बेहद बोल्ड अंदाज

Desk Team