बॉलीवुड फिल्मों में जितना अहम रोल अभिनेता और अभिनेत्री का होता है उससे ज्यादा फिल्म के निर्देशक का होता है। एक निर्देशक फिल्म बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। जिस तरह से फिल्मों के अभिनेता और अभिनेत्रियों को करोड़ों रूपए की फीस मिलती है उसी तरह से फिल्म के निर्देशक को भी करोड़ों रुपए मिलते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन निर्देशक के बारे में बताएंगे जिन्हें एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपए मिलते हैं।
ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे निर्देशक-
9. फरहान अख्तर
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म दिल चाहता है के बाद एक लंबा सफर तय किया है। फरहान अख्तर की यह फिल्म पहली थी और युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर की बहुत सराहाना की गई थी। फरहान अख्तर जितने शानदार निर्देशक और अभिनेता है उतने ही अच्छे गायक और गीतकार भी हैं। फरहान अख्तर निर्देशक के तौर पर के फिल्म के 4 करोड़ रुपए लेते हैं।
8. कबीर खान
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान ने साल 2006 में काबुल एक्सप्रेस से निर्देशन में कदम रखा था। इसके बाद फिल्म एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्मों का कबीर खान ने निर्देशन किया है। कबीर खान अपनी हर फिल्म के 8 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं।
7. मोहित सूरी
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले निर्देशकों में से एक हैं। सुपरहिट फिल्म एक विलेन की सफलता के बाद मोहित सूरी ने अपनी फीस बढ़ा दी थी। मोहित सूरी की फिल्मों में संगीत भी शानदार होता है। मोहित सूरी अपनी हर फिल्म के लिए 8.3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
6. मणि रत्नम
गोपाला रत्नम सुब्रमणियम या मणि रत्नम ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह भारत के सबसे महान निर्देशकों में से एक हैं। वह सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि वह निर्माता और पटकथा लेखक भी हैं। बॉलीवुड की फिल्में दिल से, रोजा और बॉम्बे जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन मणि रत्नम ने किया हुआ है। मणि रत्नम को कई राष्टï्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। वह अपनी एक फिल्म के लिए 9 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं।
5. राकेश रोशन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राकेश रोशन सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं एक बेहतरीन निर्देशक भी हैं। राकेश रोशन ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है जैसे कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, क्रिश और कई सीक्कल जैसी फिल्मों में निर्देशन किया हुआ है। राकेश रोशन अपनी एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 10 करोड़ रुपए लेते हैं।
4. करण जौहर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया हुआ है। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान जैसी ब्लॉगबास्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। करण जौहर अपनी एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
3. राजकुमार हिरानी
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी हर फिल्म को खुद प्रोड्यूस करते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। पिछले साल राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू आई थी। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस दोनों किया था। राजकुमार हिरानी अपनी एक फिल्म के 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
2. रोहित शेट्टी
बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले निर्देशकों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उनकी हर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जाती है। उनकी फिल्मों में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी मसाला होता है। हाल ही में फिल्म सिंबा रिलीज हुई जिसने 10 दिन में 190 करोड़ की कमाई कर ली थी। रोहित शेट्टी एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
1. एसएस राजामौली
तमिल इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजमौली इस लिस्ट में पहले स्थान पर आते हैं। एसएस राजमौली ने जितनी फिल्मों का निर्देशन किया है वह सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। एसएस राजमौली की बाहुबली और बाहुबली 2 ब्लॉगबस्टर साबित हुई थी और बाहुबली 2 के बाद से वह अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।


Download Android App
Download iOS App












