जम्मू एवं कश्मीर के उरी में एक सैन्य शिविर के करीब संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर शिविर में तैनात एक संतरी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने कहा कि सेना और पुलिसकर्मी दो संदिग्ध लोगों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘रात के समय रजारवानी उरी में सेना की आर्टिलरी यूनिट के एक संतरी ने शिविर के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद उसने गोली चला दी।
इलाके को घेर लिया गया है और पुलिस और सेना संयुक्त रूप से इलाके की तलाशी ले रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नल्ला के पास 2 लोगों को देखा गया था, जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि, शिविर पर आतंकी हमले की खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उरी कैंप पर इससे पहले भी बड़ा आतंकी हमला हो चुका है।
यही वजह है कि यहां होने वाली हर गतिविधि पर सुरक्षाबलों की नजर रहती है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही सुरक्षाबल एक दम चौकन्ने हो जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App




