बॉलीवुड की ये 6 अभिनेत्रियां बाप और बेटे दोनों के साथ लड़ा चुकी है इश्क

Summary :

बॉलीवुड के बहुत सारे एक्टर को उनसे आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते देखना कोई नई बात नहीं है। कई सारे एक्टर तो फिल्मों में अपनी

बॉलीवुड के बहुत सारे एक्टर को उनसे आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते देखना कोई नई बात नहीं है। कई सारे एक्टर तो फिल्मों में अपनी से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ इश्क लड़ाते हैं और आगे चलकर उनके बेटे भी उन्हीं अभिनेत्रियों के साथ बतौर हीरो रोमांस करते दिख जाते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुउ की ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो पर्दे पर बाप और बेटे के साथ लड़ा चुकी हैं इश्क।

1.अमृता सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने फिल्म बेताब से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में अमृता सिंह ने सनी देओल के साथ काम किया था। फिल्म बेताब रिलीज होने के करीब 6 साल बाद अमृता सिंह ने फिल्म सच्चाई की ताकत में सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की पत्नी का रोल प्ले किया था।

 

 

2 . डिंपल कपाडिया

अभिनेत्री डिंपल कपाडिया ने धर्मेंद्र के साथ पर्दे पर ‘बंटवारा’ और ‘शहजादे’ जैसी फिल्मों में रोमांस किया। तो वहीं ‘नरसिंहा’, ‘आग का गोला’ और ‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों में डिंपल कपाडिया धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ पर्दे पर इश्क लड़ा चुकी हैं।

 

 

3.हेमा मालिनी

4.श्रीदेवी

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी, धर्मेंद्र और सनी देओल की हीरोइन के तौर पर नज़र आ चुकी हैं. धर्मेंद्र के साथ बतौर हीरोइन श्रीदेवी ने फिल्म ‘नाकाबंदी’ की थी। जबकि सनी देओल के साथ ‘चालबाज़’, ‘निगाहें’, ‘राम अवतार’ जैसी कई फिल्मों में श्रीदेवी रोमांस करती नज़र आई थीं।

 

5 .माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित को फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ रोमांस करते देखा गया था। इस फिल्म में इन दिनों ने हॉट सीन दिए थे। विनोद की हीरोइन बनने के बाद माधुरी ने उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में रोमांस किया था।

 

 

6.जया प्रदा

जया प्रदा ने बॉलीवुड में ऑन स्क्रीन पिता और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया हुआ है। वह धर्मेंद्र के साथ फिल्म फरिश्ते,शहजादे,न्यायदाता गंगा तेरे देश में,कुंदन,ऐलान-ए-जंग,मर्दों वाली बात,कयामत जैसी कई सारी फिल्मों में उनकी हीरोइन बन चुकी है तो वहीं धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ वीरता और जबरदस्त में भी दिखाई दी हैं।

Desk Team