आपके पसंदीदा कपल्स फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाते रहे हैं। ये स्टार्स अक्सर फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोस साझा करते रहते हैं। इतना ही ही नहीं ये बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किस की फोटोज शेयर करने से कतराते नहीं हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरें…

1.शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी वाइफ अक्सर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं,लेकिन बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि वो फैंस के लिए कपल गोल्स भी देते नजर आ जाते हैं। तभी तो दोनों की लिपलॉक करते हुए तस्वीरें चर्चा में रही।

2.प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर्फेक्ट कपल का एक बहुत अच्छा उदाहरण है। इस कपल की शादी को एक साल हो गया है और इस दौरान ये दोनों एक-दूसरे को बहुत बार कैमरे के सामने किस करते हुए दिखे हैं। लाइव कॉन्सर्ट हो या रेड कार्पेट इवेंट या फिर उनका घर लेकिन प्रियंका और निक कभी भी एक-दूसरे को किस करने से चूके नहीं है।

3.कृष्णा श्रॉफ-एबन हायम्स
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा और उनके बॉयफ्रेंड एबन अपने रिश्ते के बारे में तस्वीरों के जरिए ही लोगों को सब कुछ बयां कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बताया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी बहुत चर्चा होने लगी थी। कृष्णा और एबन की अक्सर कई सारी फोटोज वायरल भी होती रहती हैं और हाल ही में दोनों अक्वेरियम के बाहर लिप लॉक करते हुए नजर आए हैं।

4.बिपाशा बसु -करण सिंह ग्रोवर
करण और बिपाशा की वकेशन फोटोज को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बीते दिनों इस कपल की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें ये दोनों पूल में किस करते हुए दिखे। करण और बिपाशा की इस तस्वीर पर ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स भी आए।

5.सोनम कपूर-आनंद आहूजा
सोनम और आनंद दोनों ही अपनी शादी अभी तक खूब एन्जॉए कर रहे हैं। यह बात हम नहीं बल्कि उनकी फोटोज देखकर साबित हो जाता है। ये कपल जब न्यूईयर के समय यूरोप पहुंचे,तब सोनम ने आनंद के लिए प्यारा नोट लिखा था और एक वीडियो भी शेयर किया था,जिसमें दोनों लिप लॉक करते दिखे।

6.करीना कपूर खान- सैफ अली खान
बेशक करीना कपूर अब तक भी ऑन स्क्रीन लिप लॉक से दूरी बनाए हुए हो,लेकिन पति सैफ को कैमरे सामने लिप लॉप करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जब सैफ ने करीना के बर्थडे के खास मौके पर एक दूसरे को किस किया तब फैंस ने उन्हें बहुत चियर भी किया।



Download Android App
Download iOS App



