साल 2018 कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है और हर साल की तरह ये साल भी किसी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया तो किसी के लिए ग़मों का पहाड़। आम इंसान की तरढ़ ही बॉलीवुड सितारों और टीवी सेलिब्रिटीज में भी किसी ने कामयाबी देखी तो किसी ने विफलता झेली। रिश्तों के लिहाज से भी ये साल सेलिब्रिटीज के लिए उतार चढाव लेकर आया और आज हम आपको बता रहे है उन सितारों के बारे में जिनके रिश्ते साल 2018 में टूटे अपने इन्हें अपने प्यार से अलग होना पड़ा।
1. टीवी जगत की कुमकुम यानी जूही परमार के लिए ये साल दुखद रहा और सचिन श्रॉफ के साथ उनकी 8 साल पुरानी शादी का रिश्ता टूट गया। दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट में अर्जी देकर अपनी शादी को तोड़ तलाक ले लिया।
2.स्टार प्लस के मशहूर शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ के एक्टर विशाल आदित्य सिंह का भी इस साल ब्रेकअप हो गया। चंद्रकांता शो में उनकी को स्टार रही मधुरिमा तुली के साथ उनका अफेयर चला पर ये रिश्ता परवान नहीं चढ़ सका।
3. रियलिटी शो जज और प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ को भी इस साल ने ब्रेकअप का दर्द सहना पड़ा और दुनिया के सामने अपने प्यार कबूलने वाली नेहा कक्कड़ ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप कर लिया।
4. सीरियल ‘बडे़ अच्छे लगते हैं’ की अभिनेत्री चाहत खन्ना ने साल 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की थी और उनकी शादी भी साल 2018 में टूटने की कगार पर है और उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है।
5 . बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट अरमान कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी उनके ऊपर घरेलु हिंसा का केस करके उन्हें गिरफ्तार कर दिया। बाद में उन्होंने मामला तो वापस लिया पर रिश्ता अब टूट चूका है।
6. टेलीविज़न अभिनेता शरद मल्होत्रा का भी अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से ब्रेकअप हो गया। दो साल तक चले इस रिलेशन में भी निजी कारणों की वजह से अलगाव हो गया।
7. बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात भी इस साल काफी विवादों में रही और अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद उन्होंने इसी साल अपने पति को घर से निकल दिया और रिश्ता तोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App










