अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन के बाद कई और स्टार किड्स इस साल बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। प्रनूतन ने फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करियर की शुरुआत की है। हमने आपके लिए ऐसे स्टार किड्स की एक सूची तैयार की है जो साल 2019 में बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
अनन्या पांडे :
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू कर रही हैं जो मई में रिलीज होगी।
करन कपाड़िया :
ट्विंकल खन्ना के चचेरे भाई करन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैंक’ से सिल्वर स्क्रीन में कदम रखने वाले हैं। एक सुसाइड बॉम्बर की जिंदगी पर बनी यह फिल्म 3 मई को रिलीज होगी।
करन देओल :
अभिनेता व फिल्म निर्माता सनी देओल के बेटे करन ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। इस फिल्म का शीर्षक उनके पिता धर्मेद्र की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के मशहूर गीत ‘पल पल दिल के पास’ से लिया गया है।
अहान शेट्टी :
सुनील शेट्टी के बेटे अहान तेलुगू हिट फिल्म ‘आरएक्स 100’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। यह फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है।
अलिजेह अग्निहोत्री :
सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री कथित तौर पर ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में अपने पारी की शुरुआत करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App









