अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां में इस अदाकारा ने मारी एंट्री?

Summary :

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की एंट्री हो गई है। कहा जा रहा है कि जाह्नवी को टाइगर के अपोजिट कास्ट किया जा रहा है।

बॉलीवुड स्टार्स
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां एक बार फिर सुर्खियों
में आ गई है। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तभी से ये फिल्म लगातार चर्चा
में बनी हुई है। बीच में फिल्म के ठंडे बस्ते में चले जाने की खबरें सामने आई थी मगर
मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया था। अब अक्षय और टाइगर की
मच-अवेटेड फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर  बड़े मियां छोटे मियां में जाह्नवी कपूर को लीड
एक्ट्रेस तौर पर लिए जाने की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जाह्नवी फिल्म
में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आएंगी। जाह्नवी और टाइगर ने इससे पहले कभी साथ काम
नहीं किया है। ऐसे में मेकर्स इन दोनों स्टारकिड्स को साथ लाने की प्लॉनिंग कर रहे
हैं।

हालांकि जाह्नवी
कपूर की एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल
स्टेटमेंट नहीं आया है। दूसरी तरफ फिल्म में अक्षय कुमार के लिए एक्ट्रेस की तलाश
अभी जारी है। वहीं बीतों दिनों फिल्म के टाइटल को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि ये
फिल्म गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक है।

इस बारे में सफाई
देते हुए
फिल्म के डायरेक्टर अली
अब्बास जफर ने कहा था कि उनकी इस फिल्म का गोविंदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म
‘बड़े मियां छोटे मियां‘ से कोई लेना देना नहीं है और ये बिल्कुल अलग तरह की फिल्म
होगी। अक्षय और टाइगर की फिल्म की शूटिंग जनवरी, 2023 में शुरु होगी। इस फिल्म में
अक्षय और टाइगर पहली बार साथ नजर आएंगे।

Akshay Kumar And Tiger Shroff Reduce Their Fees For 'Bade Miyan Chote  Miyan' After Series Of Flops? - Entertainment

खबरों के मुताबिक फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग यूरोप में की जाएगी।
फिल्म को साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है साथ ही फिल्म
को पांच भाषाओं हिंदी
, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को  वाशु भागनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर
रहे हैं।

Desk Team