अस्पताल में भर्ती हुईं ‘Bigg Boss 17’ फेम ये एक्ट्रेस, 4 महीने से आ रहे हैं पैनिक अटैक

Summary :

Bigg Boss 17 की एक कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दर्द से कराहती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की बेसुध कंडीशन में है और कुछ बड़बड़ा रही हैं। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है वो सोनिया बंसल हैं। जी हां, सोनिया बंसल को लेकर खबर आई है कि उन्हें तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोर्सेज के मुताबिक कल रात जब वह एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुई थीं तभी से उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके…

Bigg Boss 17 की एक कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दर्द से कराहती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की बेसुध कंडीशन में है और कुछ बड़बड़ा रही हैं। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है वो सोनिया बंसल हैं। जी हां, सोनिया बंसल को लेकर खबर आई है कि उन्हें तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोर्सेज के मुताबिक कल रात जब वह एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुई थीं तभी से उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके बाद अचानक सोनिया की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद फौरन उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Bigg Boss 17 की एक कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दर्द से कराहती दिख रही हैं
  • सोनिया बंसल को लेकर खबर आई है कि उन्हें तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया

पैनिक अटैक की वजह से बिगड़ी हालत

रिपोर्ट की मानें तो सोनिया को पिछले चार महीनों से पैनिक अटैक आ रहे हैं। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ से जुड़े कुछ इशूज भी हैं। हालांकि एक्ट्रेस खुद को मोटिवेट करने की खूब कोशिश करती हैं लेकिन कभी-कभी उनकी हालत ज्यादा बिगड़ जाती है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोनिया के फैंस काफी परेशान हैं। एक्ट्रेस को इस हालत में देखकर फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कौन हैं सोनिया बंसल?

बता दें कि सोनिया बंसल उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। सोनिया ‘बिग बॉस 17’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। ये उस वक्त शो से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। ‘बिग बॉस 17’ में अपनी पारी के लिए मशहूर सोनिया बंसल ने फिल्मों में ‘गेम 100 करोड़’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘नॉडी गैंग’ और ‘डुबकी’ में भी काम किया है। इससे पहले सोनिया को धीरा, ड्रीम स्लेयर, शूरवीर और डुबकी जैसी कुछ अलग हटके प्रोजेक्ट्स में देखा गया है। वहीं जल्द ही वेब सीरीज ‘शूरवीर’ में नजर आएंगी।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।