ग्लोबल स्टार अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन को पहुंची हैं, ये 2024 में पहली बार है जब प्रियंका भारत आई हैं, कुछ दिनों पहले उन्हें पति निक जोनस के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, मुंबई आने के बाद से अभी तक प्रियंका चोपड़ा को कई इवेंट्स में देखा जा चुका है। सबसे पहले उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारी के स्टोर का उद्घाटन किया, यह स्टोर जियो वर्लड प्लाज़ा में खोला गया है। इसके बाद प्रियंका को ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ होली की पार्टी करते देखा गया था। उनकी पिंक साड़ी और करोड़ों की ज्वेलरी वाला लुक वायरल रहा था।
- 2024 में पहली बार है जब प्रियंका भारत आई हैं।
- प्रियंका को ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ होली की पार्टी करते देखा गया था।
भारतीय वेषभूषा में नज़र आया कपल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के संग अयोध्या पहुंची, प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोंद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आईं। प्रियंका देसी अवतार में दिखीं, पीले रंग की साड़ी में प्रियंका बेहद सुंदर लग रहीं थी, वहीं निक जोनस भी कुर्ते में नजर आए। प्रियंका के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा भी नज़र आई।
प्रियंका और निक का हुआ स्वागत
पुजारी द्वारा प्रसाद, अंगवस्त्र आदि प्रदान कर फिल्म अभिनेत्री एवं पति तथा पुत्री का स्वागत किया, प्रियंका ने इस अवसर को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया, वहीं दोनों का स्वागत करते हुए माथे पर तिलक लगाकर भगवा वस्त्र ओढ़ाया गया, प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
भारत आकर किया नए प्रोजेक्टस का ऐलान
19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा, अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion का ऐलान किया। इस सबके बाद अब प्रियंका चोपड़ा राम लला से मिलने और उनके दर्शन करने पहुंची हैं।


Download Android App
Download iOS App





