टीवी रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों टीआरपी लिस्ट पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों को आये दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब खबर आ रही है की पारस छाबड़ा को घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस के इस फैसले से फैंस हैरान रह गए है।

जानकारी के मुताबिक़ कुछ हफ्ते पहले पारस को टास्क के दौरान उंगली में चोट लगी थी और डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी थी। साथ ही बताया जा रहा है कि उंगली की सर्जरी के बाद वो शो में दोबारा लौट सकते है।

शो के करीबी सूत्रों का कहना है कि पारस काफी समय से अपनी उंगली में दर्द झेल रहे थे और इस वजह से वो टास्क में भी पार्टिसिपेट नहीं कर पा रहे थे। डॉक्टर्स को पहले लगा था कि पारस की चोट जल्द ठीक हो जाएगी पर अब कहा गया है कि पारस को तुरंत सर्जरी की जरुरत है।

जानकारी के मुताबिक़ पारस बीती शाम घर बिग बॉस के घर से बाहर आ गए है और उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द शो में वापसी करेंगे। शो के ताजा प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पारस छाबड़ा को घर के सदस्यों से इमोशनल गुड बाय किया जा रहा है।

साथ ही शो की कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल पारस छाबड़ा के घर से बेघर होने पर काफी दुखी नजर आयी। साथ ही शहनाज़ ये कबूल करती भी नजर आयी कि वो पारस से प्यार करती है। शहनाज़ ये भी कहती दिखाई दे रही है कि उन्हें पारस की बहुत याद आएगी।

शहनाज़ गिल रोते हुए आसिम को अपने दिल की बाटी है और साथ ही उनसे ये वादा भी लेती है कि वो ये बात किसी को ना बताये। आसिम इस दौरान शहनाज़ को सांत्वना देते हुए दिखाई दिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि पारस के जाने के बाद घर के समीकरण किस तरह बदलते है।


Download Android App
Download iOS App



