टीवी का पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ के फैंस के लिए हाल ही में एक बड़ी ही बुरी खबर आईं थी कि शो की मेन लीड इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी सीरियल को अलविदा बोल रही हैं।
लेकिन साथ ही यह भी खबर आ गई है कि दिव्यांका त्रिपाठी शो में वापसी करेंगी। हाल ही में अब जो खबर सामने आई है इस शो को लेकर वह बहुत ही हैरान करने वाली है।
बता दें कि यह खबरें सुनने में आ रही हैं कि शो में इशिता की बेटी का किरदार निभाने वाली अदिति भाटिया सेट पर बहुत ही नखरे दिखाने लगी हैं। शो में अदिति रुही का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।
खबरों की माने तो स्टार प्लस की इस मशहूर शो के सेट से खबर आई है कि अदिति सेट पर अपने हिसाब से आती हैं और इतना ही नहीं यहां आने के बाद से वह लोगों से बातचीत करके अपना बहुत अच्छे से टाइमपास करती हैं।
फिर उसके बाद वह अपने शॉट की तैयारी करती हैं और फिर अपना शॉट देती हैं। अदिति का यह रवैया प्रोडक्शन टीम में एक शख्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने अदिति को काफी ही भला बुरा बोल दिया। इस घटना के बाद प्रोडक्शन टीम से अदिति की मां की भी काफी बहस हुई है।
जब अदिति से इस बारे में पुष्टि की गई तो उन्होंने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि यह एक अफवाह है। शो में अदिति के पिता का जो किरदार निभा रहे हैं करण पटेल उन्हें लेकर भी आए दिन ऐसी ही खबरें सामने आती रहती हैं कि वह सेट पर काफी ही बवाल मचाते हैं।
अगर हम इस शो के करेंट ट्रैक के बारे में बात करें तो इशिता अपने घर में वापस जाने के लिए बहुत तिकड़म लगा रही है। शो में दिखाया जा रहा है कि वह रमन को किसी भी तरह से ठीक करना चाहती है।
लेकिन उसके रास्ते में सिम्मी रोड़ा बनकर हमेशा ही खड़ी रहती है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इशिता अपनी इस लड़ाई को जीत पाती हैं या नहीं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App










