सलमान खान अपनी
आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर लगातार सुर्खियों बने हुए हैं। इस फिल्म के
ऐलान के बाद से ही भाईजान के फैंस इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि
फिल्म को लेकर हर दिन नए अपडेट
सामने आ रहे हैं। कभी स्टार कास्ट में बदलाव हो रहे हैं तो कभी कहा जा रहा है कि
सलमान इस मूवी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस
फिल्म में आरआरआर फेम एक्टर राम चरण की एंट्री हो गई है।
दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ की शूटिंग अभी
हैदराबाद में चल रही है। फिल्म में जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और
राघव जुयल के होने की खबरें पहले ही आ चुकी हैं और अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक
साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण भी फिल्म में सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ में गेस्ट अपीयरेंस देते दिखने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि सलमान खान हैदराबाद में ही एक लार्जर दैन लाइफ सॉन्ग शूट
कर रहे थे जब राम चरण उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। राम चरण और सलमान खान दोनों ही
अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते है। जहां सलमान अपनी हर फिल्म में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट
करते दिखाई देते है वहीं राम चरण ने भी फिल्म आरआरआर में अपने 6 पैक एब्स दिखाकर
सभी को अपना दीवाना बना दिया था।
खैर, फिल्म में राम चरण के रोल की बात करें तो एक्टर मूवी में कैमियों करते
दिखने वाले है। सबसे खास बात ये है कि राम चरण को फिल्म में लेने का ये आइडिया
सलमान खान का ही था। बताया जा रहा है कि राम चरण जब दंबग खान से मिलने सेट पर
पहुंचे तब भाईजान ने कहा कि क्यों ना इस सॉन्ग में एक सीक्वेंस राम चरण के साथ भी
रखा जाए।
अब सलमान कोई बात कहें तो उनकी बात को कौन टाल सकता है इसलिए इस आइडिया को
जल्दी से फाइनल कर दिया गया। तो वहीं बॉलीवुड के भाईजान को राम चरण भी ना नहीं कह
सकते थे इसलिए वह भी तुंरत राजी हो गए। ऐसे में फैंस राम चरण और सलमान खान को साथ
देखने के लिए काफी उत्साहित है।


Download Android App
Download iOS App







