टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित शो जिसको आप और हम सभी देखना पसंद करते है। बिग बॉस का जल्द ही सीजन 11 शुरू होने वाला है। जिसके चलते कोई न कोई खबर रोजना ही हमे सुनने को मिलती है। हाल ही में जो खबर सुनने को आई है वह है कि भाभी जी घर पर हैं की मशहूर अदाकारा रहीं शिल्पा श्ंिादे बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है। अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली यह एक्ट्रेस इस सीजन की सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट में हिस्सा ले सकती है।
खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने उन्हें इस सीजन का हिस्सा बनाने के लिए बहुत मोटी रकम फीस के तौर पर दी है। आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे को एक एपिसोड के लिए 4 लाख रुपए फीस मिलेगी।
दरअसल शिल्पा श्ंिादे टीवी के मशहूर शो भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार आदा कर रही थी। लेकिन शिल्पा का निर्माताओं से विवाद होने के कारण उन्होंने इस सीरियल को अलविंदा कह दिया था। और साथ ही शिल्पा शिंदे ने शो के प्रोड्यूसर पर कई आरोप भी लगाए।


Download Android App
Download iOS App






