टीवी एक्ट्रेस Disha Vakani को मिला शो के लिए सबसे महंगा ऑफर, 65 करोड़ को भी मारी लात!

Summary :

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 6 अक्तूबर को शो का प्रीमियर होगा और इससे पहले ‘बिग बॉस 18’ से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए फैंस बेकरार हैं. निया शर्मा शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने टीवी की एक एक्ट्रेस को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम Disha Vakani हैं. जी न्यूज में छपी एक खबर के मुताबिक दयाबेन…

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 6 अक्तूबर को शो का प्रीमियर होगा और इससे पहले ‘बिग बॉस 18’ से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए फैंस बेकरार हैं. निया शर्मा शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने टीवी की एक एक्ट्रेस को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम Disha Vakani हैं. जी न्यूज में छपी एक खबर के मुताबिक दयाबेन के नाम से घर-घर पहचान बना चुकीं दिशा को ‘बिग बॉस 18’ का ऑफर मिला था. एक्ट्रेस को पहले भी कई बार शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया है.

एक्ट्रेस ने ठुकराए 65 करोड़

रिपोर्ट की मानें तो दिशा वकानी को ‘बिग बॉस 18‘ का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स ने अब तक की सबसे बड़ी रकम ऑफर की थी. शो की तरफ से एक्ट्रेस को 65 करोड़ रुपए की फीस पेश की गई थी लेकिन फिर भी दिशा ने ‘बिग बॉस 18’ में शामिल होने से इनकार कर दिया.

दया बेन की वापसी के इंतजार में फैंस

बता दें कि दिशा वकानी काफी समय से सब टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन बनकर लोगों को एंटरटेन कर रही थीं. जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुईं तो वे मैटर्निटी लीव पर चली गईं जिसके बाद शो में उनकी वापसी नहीं हुई. शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स कई बार दिशा के वापस लौटने के दावे कर चुके हैं हालांकि अब तक ऐसा नहीं हो सका है.

‘बिग बॉस 18’ की प्रीमियर डेट

‘बिग बॉस 18’ की बात करें तो 6 अक्तूबर से शो कलर्स टीवी पर रात 9 बजे टेलीकास्ट होने वाला है. निया शर्मा के अलावा धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम और चाहत पांडे के शो में शामिल होने की खबरें हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।