इन दिनों बॉलीवुड पर NCB ने शिकंजा कसा हुआ है। कई नामी हस्तियों का नाम अब तक ड्रग्स मामले में सामने आ चूका है और कई नाम अभी सामने आना बाकी है। लेकिन इन सबके बीच आम लोगो ने इन सेलिब्रिटीज को एक ही नज़रो से देखना शुरू कर दिया है। अब सबको यही लगने लगा है की हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ड्रग्स के नशे में ही डूबा होगा। जिसके चलते जो सितारे बेक़सूर है जिनका ड्रग्स से कोई कनेक्शन नहीं है वो भी अब इन लोगो की वजह से ऑडियंस के गुस्से का शिकार हो रहे है।
इस गलतफैमी को दूर करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने एक नई मुहीम शुरू की। टिया ने अपना ड्रग टेस्ट कराने के बाद उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। टिया ने कहा है कि बाकी बॉलीवुड स्टार्स को भी ऐसा करना चाहिए।

ड्रग रिपोर्ट के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए टिया ने लिखा, “हर कोई एक जैसा नहीं होता है, और अगर मेरा कोई भी साथी कलाकार नहीं चाहता है कि उसे जर्नलाइज किया जाए तो अपना ड्रग टेस्ट कराइए और इसे पब्लिक डोमेन में रखिए।”

टिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि अभी कुछ लोगों के ड्रग लेने की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम हो रही है। इसीलिए आज मैं अपने ड्रग टेस्ट के साथ आगे आई हूं। हाँ, मैंने अपना ड्रग टेस्ट कराया है और आप सभी देख सकते हैं कि ये नेगेटिव है। मैं चाहती हूं कि आप सभी हम सबको एक ही पेंट ब्रश से ना रंगें।
हम में से कुछ ऐसे हैं जो वाकई बहुत सीरियस होकर अपना काम कर रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि अपनी पहचान बना सके। मैं अपने साथी कलाकारों से निवेदन करूंगी कि अपना ड्रग टेस्ट कराइए और पब्लिक डोमेन में डालिए। खुद के लिए कराइए, अपने परिवार के लिए कराइए, अपने करियर के लिए कराइए और सबसे जरूरी चीज इसे कराइए अपने उन फैन्स के लिए जो बिना शर्त आपको प्यार करते रहे है।


Download Android App
Download iOS App



