इस बड़ी वजह से NCB पूछताछ के दौरान पत्नी दीपिका पादुकोण को अकेला नहीं छोड़ना चाहते रणवीर सिंह

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की छानबीन के बाद मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की छानबीन के बाद मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत केस में अभी तक रिया उनके भाई शौविक,स्टाफ में से दीपेश सावंत,सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं ड्रग कनेक्शन में कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम भी सामने आया है,जिसमें दीपिका पादुकोण,सारा अली खान,रकुल प्रीत,श्रद्धा कपूर आदि का नाम शामिल है। वहीं ने इन सभी अभिनेत्रियों को एनसीबी ने समन दिया है।
फिलहाल दीपिका पादुकोण की ओर से इस मामले में कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं रिपोट्र्स कि रणवीर सिंह ने एनसीबी से गुजारिश की है कि 26 सितंबर को दीपिका के साथ पूछताछ में उनको भी अपनी पत्नी के साथ रहने दिया जाए। 
पूछताछ के समय क्या रणवीर होंगे दीपिका के साथ?

बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन की जांच में एनसीबी के हाथ कुछ चैट्स लगे हैं। यह चैट्स 2017 के है जिसमें दीपिका का नाम शामिल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। 
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने पूछताछ के दौरान अपनी पत्नी दीपिका के साथ रहने की रिक्वेस्ट की है। दरअसल रणवीर जानकारी दी की दीपिका को कभी-कभी ऐंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स होते हैं। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं है। 
गोवा से वापस आई दीपिका
दीपिका पादुकोण कुछ दिनों पहले ही गोवा में शूटिंग करने के लिए गई थीं। लेकिन जैसे ही दीपिका के ड्रग कनेक्शन से जुड़ी खबर सामने आई तो रणवीर फौरान उनके पास गोवा पहुंच गए और अब दीपिका और रणवीर दोनों चार्टर्ड प्लेन से मुंबई वापस आ चुके हैं। खबर यह भी है कि रणवीर ने दीपिका के साथ उनके वकील से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी। 
रकुल प्रीत से एनसीबी की पूछताछ

25 सितम्बर यानि आज रकुल प्रीत सिंह एनसीबी के सामने हैं। जबकि रकुल को 24 सितंबर को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था हालांकि रकुल की ओर से कहा गया कि उन्हें समन नहीं मिला है। बता दें कि इस मामले में कल दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ होने वाली है।

Desk Team