Tiger 3 की दहाड़ से कंपकंपाया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 5 दिन में किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार

Summary :

Tiger 3 collection : दिवाली के दिन सुपरस्टार Salman Khan  से अपनी फिल्म Tiger 3  की रिलीज के साथ ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया। ऐसे में जब देश दीपावली का उत्सव मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकेंड कवरेज में किया कमाल टाइगर 3 के साथ Salman Khan ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में भी सामने आई। इस फिल्म…

Tiger 3 collection : दिवाली के दिन सुपरस्टार Salman Khan  से अपनी फिल्म Tiger 3  की रिलीज के साथ ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया। ऐसे में जब देश दीपावली का उत्सव मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

वीकेंड कवरेज में किया कमाल

टाइगर 3 के साथ Salman Khan ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में भी सामने आई। इस फिल्म ने वीकडेज में जबरदस्त पकड़ बना रखी है। सिर्फ 1 हफ्ते की यात्रा तय करने के बाद फिल्म भारत में 188.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

कैसा रहा हर दिन का बिजनेस

फिल्म की इंडिया में हफ्ते भर की कलेक्शन पर नजर डालें तो रविवार (लक्ष्मी पूजा) को फिल्म ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया, सोमवार (अमावस्या) को फिल्म ने 59.25 करोड़ कमाए, मंगलवार (नए साल) को फिल्म ने 44.75 करोड़ की कमाई की, बुधवार को ( भाऊ बीज) फिल्म ने 21.25 करोड़ का बिजनेस किया और गुरुवार को फिल्म की झोली में 18.50 करोड़ आए।

साफ है ‘टाइगर 3’ ने शानदार पकड़ बनाए रखी है क्योंकि फिल्म ने वर्किंग थर्सडे पर भी हॉलिडे के समान ही कलेक्शन किया है। Tiger 3 में Katrina Kaif  और Emraan Hashmi के साथ Salman Khan मुख्य भूमिका में हैं। Maneesh Sharma द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।