टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म ‘गणपत’ का ऐलान करते हुए बोले – जब डरता हूं तो बहुत मारता हूं!

Summary :

टाइगर श्राफ ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है। आज बागी एक्टर टाइगर श्राफ की अगली फिल्म गणपत का टीजर रिलीज किया गया है।

 बॉलीवुड में अपनी एक्शन्स के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके टाइगर श्रॉफ के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हाथ लग रहे हैं। टाइगर श्राफ ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। बागी एक्टर टाइगर श्राफ की अगली फिल्म गणपत का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में टाइगर श्रॉफ का अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। 
 इस पोस्टर के रिलीज के साथ टाइगर श्रॉफ ने यह भी जानकारी दे दी है कि वो इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे।  मोशन पोस्टर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ की इस नई फिल्म जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 
टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स के लोग दीवाने हैं। फिल्म ‘गणपत ‘में भी वह धांसू अवतार में नजर आने वाले हैं।  पोस्टर में फिल्म ‘गणपत’ के टाइटल के नीचे पार्ट-1 लिखा है, जिससे पता चलता है कि ये एक एक्शन सीरीज होगी, जो साल 2022 में रिलीज होगी। टाइगर ट्विटर पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- ‘यह मेरे लिए खास है और खास तौर पर आप लोगों के लिए। गणपत को पेश कर रहा हूं. एक्शन, रोमांच और मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए।’
टाइगर श्रॉफ जबरदस्त बॉडी देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. टाइगर श्राफ की फिल्म बागी 4 का ऐलान भी हो चुका है. दिसंबर में बागी 4 की शूटिंग शुरू की जाएगी. फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी. यही नहीं, टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है. टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें एक्शन की भरपूर डोज देखने को मिलेगी. 

Desk Team