टाइगर श्रॉफ ने वायरल डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ पर दिया अपना रिस्पांस , कह दी ये बड़ी बात

Summary :

टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन और अपने शानदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में ख़ास पहचान बना रखी हैं। वही टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म हीरोपंती 2 शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए दिख रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन और अपने शानदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में ख़ास पहचान बना रखी हैं। वही टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म हीरोपंती 2 शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान हीरोपंती का डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ बोला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। वही अब उन्होंने अपने इस डायलॉग पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
वायरल डायलॉग  पर एक्टर ने दी प्रतिक्रिया 
दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि, उन्हें नहीं पता है कि लोग इस डायलॉग पर क्यों इतना फेमस कर दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस डायलॉग को हीरोपंती 2 के प्रमोशन के दौरान बोला था। जिसमें उनकी फिल्म के प्रमोशन को एक नई दिशा मिली थी।
एक्शन से भरपुए हैं टाइगर की ये फिल्म 
वही एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी फीमेल लीड भूमिका प्ले कर रही हैं। वहीं, टाइगर और तारा सुतारिया के अलावा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य वीलेन का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म में साइब क्राइम की दुनिया का मास्टर माइंड होता है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।  इससे पहले हीरोपंती का ही सीक्वल मूवी हैं ये हीरोपंती 2 . वही टाइगर अपने फ़िल्मी की शूटिंग में भी खासा मेहनत करते हैं। एक्टर अधिकांश एक्शन सीन्स खुद से ही करते हैं वो भी बिना किसी सेफ्टी प्रोडक्ट्स के।
ये हैं टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 
वहीं, बात करे टाइगर की वर्कफ्रंट की करें, तो वो गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कृति सेनन के साथ मुख्य किरदार में नजर आएँगे। वही विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। 

Desk Team