टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बनाया अप्रैल फूल,वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Summary :

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रिलीज के बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में एक्टर्स फिल्म का जोर-शेर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच हाल ही में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ यानी की अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया हो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रिलीज के बस कुछ…

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रिलीज के बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में एक्टर्स फिल्म का जोर-शेर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच हाल ही में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ यानी की अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया हो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

  • अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रिलीज के बस कुछ ही दिन बचे हैं
  • इसी बीच हाल ही में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ यानी की अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया हो लोगों को खूब हंसा रहा है

टाइगर ने किया अक्षय कुमार के साथ प्रैंक

दरअसल, आज अप्रैल फूल के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बहुत ही अच्छे से बेवकूफ बनाने का तरकीब अपनाया है। इस दौरान का वीडियो टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टा पर शेयर भी किया है। इस वीडियो की शुरूआत में टाइगर श्रॉफ कोक की बॉटल को अच्छे से शेक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद टाइगर उस बॉटल को वहीं पर रख कर कुछ लोगों के साथ गेम खेलने के लिए चले जाते हैं। इतने में जब अक्षय वहां आते हैं तो टाइगर उन्हें कोक की वो बॉटल खोलने के लिए कहते हैं। ऐसे में जैसे ही अक्षय वो बॉटल खोलते हैं तो कोल्ड ड्रिंक का पूरा झाग उनके मुंह पर आ जाता है। जिसे देख टाइगर समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। इसके बाद खिलाड़ी कुमार भी मजाकिया अंदाज में उस ड्रिंक को सबके ऊपर गिरा देते हैं।अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ये फनी वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर होगी रिलीज

बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर साइंस फिक्शन होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ खतरना स्टंट करते दिखेंगे। दोनों ही एक्टर पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों का किरदार जितना धांसू होने वाला है उतना ही धांसू फिल्म का विलेन भी होगा। वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय का नाम भी शामिल हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।