आज दिशा पटानी का जन्मदिन है और बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स ने उन्हें बधाई दी। इस बीच दिशा के बॉयफ्रेंड और एक्टर सबसे खास रही टाइगर श्रॉफ की बधाई। साथ ही टाइगर ने दिशा का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।

टाइगर ने शेयर किया वीडियो…
बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने दिशा का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है वीडियो में दिशा बैठी हुई दिख रही हैं और उनके बैकग्राउंड में एक अंग्रेजी गाना चल रहा है। वीडियो में वो बैठे हुए ही गाने पर बैठे बैठे ही चेहरे के हाव भाव और हाथों के साथ परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो के साथ टाइगर ने बताया है कि दिशा तीन वॉफल्स और तीन पैन केक के बाद दिशा ऐसे कर रही हैं।

टाइगर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा तीन वॉफल्स और तीन पैन केक के बाद। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी और हार्ट इमोजी भी बनाया है। वहीं उनके इस वीडियो पर दिशा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘तुम, शुक्रिया सुपरस्टार। टाइगर की बहन ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, क्यूटेस्ट।
मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ही पर्दे पर तो साथ में नजर आ ही चुके हैं। साथ ही दोनों की काफी लम्बे समय से अफेयर की खबरें भी जोरों-शोरों पर है, हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2016 में फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से किया था और इसी साल उनकी फिल्म ‘मलंग’ रिलीज हुई। अब उनकी अगली फिल्म सलमान खान के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ रिलीज होगी जिसकी डेट लॉकडाउन की वजह से आगे कर दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



