शराबी लड़कों ने त‍िग्‍मांशु धूलिया की भतीजी के साथ ट्रेन में की छेड़छाड़,सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Summary :

राइटर,निर्देशक एंव एक्टर तिग्मांशु धूलिया की भतीजी को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बेहद बुरे हादसे का शिकार होकर बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा।

राइटर,निर्देशक एंव एक्टर तिग्मांशु धूलिया की भतीजी को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बेहद बुरे हादसे  का शिकार होकर बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि तिग्मांशु ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। दरअसल एक्टर की भतीजी उदयन एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। इस दौरान चार शराबी लड़के उसे परेशान करने की कोशिश में लगे हुए थे।
 इस हरकत से परेशान होकर तिग्मांशु की भतीजी ने रेलवे हेल्पलाइन नंबरों पर फोन किया,लेकिन उस समय उनको कोई मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद अपनी भतीजी की मदद के लिए तिग्ग्मांशु ने इस घटना को ट्विटर पर साझा किया और मदद मांगी। 
उन्होंनं ट्वीट किया और लिखा मेरी भतीजी उदयन एक्सप्रेस के बी3 कोच में सफर करते हुए बेंगलुरू जा रही थी। लेकिन इस बीच चार शराबी  युवक उसे परेशान करने लगे और रेलवे का कोई भी हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहा है।वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। क्या कोई मदद कर सकता है। तिग्मांशु के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके पोस्ट पर रिट्वीट भी किया और अपनी प्रतिक्रिया दी। 
इनमें से कुछ एक यूजर्स ऐस भी थे जिन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग करके मदद मांगने की कोशिश करी। हालांकि कुछ देर बाद लोगों के कमेंट्स और इंडियन जुगाड़ के चलते उन्होंने तभी अपनी भतीजी की मदद करी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा आप सभी की प्रतिक्रियाओं के लिए शुक्रिया। हालांकि कोई भी हेल्पलाइन नंबर काम नहीं आए,बावजूद इसके वहां पर पुलिस आग गई और अब वह सुरक्षित है। आप सभी को बहुत बहुत शुक्रिया। 
तिग्मांशु ने कुछ देर बाद एक और ट्वीट कर दिया और उन्होंने कहा मैं पुलिस और संबंधित विभाग का बहुत शुक्र गुजार हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन मैं फिर भी यह कहना चाहता हूं कि हेल्पलाइन नंबर किसी काम के नहीं है। आप सब की मदद के लिए दिल से शुक्रिया। 

Desk Team