आज रणबीर की दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट, इस वक्त बारात लेकर निकलेगा कपूर खानदान

Summary :

वो खड़ी आ चुकी है जब बी-टाउन का सबसे खूबसूरत कपल हमेशा के लिए एक दूसरे का होने वाला है। आलिया की होने वाली सास यानि की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने खुद दोनों की शादी की डेट का ऑफिशियल ऐलान किया है।

बॉलीवुड के सबसे क्यूट
कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल यानि आज शादी के बंधन में बंधने जा
रहे है। दोनों की शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। इनके फैंस भी बड़ी बेसब्री से
इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। आज फाइनली सबका इंतजार खत्म हो चुका है। वो खड़ी आ चुकी
है जब बी-टाउन का सबसे खूबसूरत कपल हमेशा के लिए एक दूसरे का होने वाला है। आलिया
की होने वाली सास यानि की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने खुद दोनों की शादी की
डेट का ऑफिशियल ऐलान किया है।

बता दें कि 13 अप्रैल को
दोनों की मेहंदी सेरेमनी थी
, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर पूजा भट्ट तक ने शिरकत की  और आज रणबीर और आलिया सात फेरे लेने जा रहे
हैं। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी
हैं।

आज सुबह कपल की हल्दी
सेरेमनी होनी है, दोनों के फेरे होने से पहले शादी के बाकी रीति-रिवाज सुबह
11 बजे शुरू होंगे।
इसके बाद दोपहर
2 से 3 बजे के बीच
रणबीर और आलिया सात फेरे लेंगे। नीतू कपूर
, सोनी राजदान और आलिया की बहन शाहीन भट्ट, शादी के वेन्यू वास्तु
आवास पर पहुंच गई हैं।

इसी के साथ एक खबर सामने
आ रही है कि रणबीर और आलिया का रिसेप्शन वेन्यू बदल गया है। पहले कपल अपनी शादी का
रिसेप्शन मुंबई के ताज कोलाबा में करने वाले थे. लेकिन अब खबर है कि कपल ने
पैपराजी को देखते हुए अपने बांद्रा स्थित घर वास्तु में ही रिसेप्शन करने का फैसला
लिया है। जिसका इनविटेशन बॉलीवुड सेलेब्स और अन्य मेहमानों को भेजा जा चुका है।

बेटे की शादी को लेकर हर
मां खुश होती है फिर चाहे वो कोई आम औरत हो या फिर कोई मशहूर एक्ट्रेस लेकिन अपने
बेटे की शादी हर मां के लिए बहुत अहम होती है। उसी तरह नीतू कपूर भी अपने एकलौते
बेटे रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

अपनी इसी खुशी को जताते
हुए एक्ट्रेस ने मेहंदी सेरेमनी के बाद अपने बेटे और बहु का एक छोटा से क्यूट
वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। वीडियो ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन का
है। वीडियो में आलिया भट्ट
,
रणबीर को कुछ
देती नजर आ रही हैं
, जिसे वह अपनी जेब
में रख लेते हैं।

आज रणबीर अपनी दुल्हनियां
को लेने जाने वाले हैं और खबरों के मुताबिक एक्टर की बारात लेकर कपूर खानदान अपने कृष्णा
राज बंगले से लेकर वास्तु जाएंगा। 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी एन्जॉय करने के बाद
अब कपूर और भट्ट दोनों ही परिवार शादी में धमाल करने के लिए तैयार है।

इस स्टार कपल ने अपनी शादी
को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में फैंस
को रणबीर और आलिया का इस बहुप्रतीक्षित शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार
करना होगा।

 

Desk Team