सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी एवं राजेंद, प्रसाद के गुरू रहे प्रसिद्ध अभिनेता तथा निर्देशक देवदास कनकला का शुक्रवार को यहां एक कारपोरेट अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

दास कनकाला का जन्म 30 जुलाई 1945 को हुआ था। देवदास कनकाला के पिता का नाम तातय्या नायडू और माता का नाम महालक्ष्म्म्मा था।

देवदास कनकाला के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम राजीव कनकाला और बेटी की नाम श्रीलक्ष्मी कनकाला। राजीव कनकाला ने मशहूर टीवी एंकर सुमा के साथ शादी की है।

आंध प्रदेश में जन्मे देवदास मुख्य रूप से तेलुगू भाषा की फिल्मों में दिखाई दिए। सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता एवं कलाकार उनके शिष्य हैं। वह अभिनेता राजीव कनकला और अभिनेत्री श्री लक्ष्मी के पिता और टी वी एंकर सुमा कनकला के ससुर थे।

देवदास ने हैदराबाद में अभिनय स्कूल की भी स्थापना की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने वरिष्ठ फिल्म कलाकार देवदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

चंद्रशेखर राव ने आगे कहा कि देवदास ने अपने फिल्म संस्थान के माध्यम से कई अभिनेताओं को प्रशिक्षित किया। उनके निधन से तेलुगु फिल्म उद्योग जगत में बहुत बड़ रिक्त स्थान उत्पन्न हो गया है। उन्होंने देवदास के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।



Download Android App
Download iOS App



