आज हरियाली तीज 2019 का पर्व है। इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिनभर भूखे प्यासे रहकर व्रत करती हैं। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी अपने होने वाले अच्छे वर के लिए करती है। मान्यता यह भी है कि हरियाली तीज का व्रत रखने से विवाहित महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है।

जबकि अविवाहित लड़कियों को मनचाहा जीवन साथ मिल जाता है। हरियाली तीज के मौके पर सौभाग्य और श्रृंगार को समर्पित इस त्योहार पर महिलाएं मेंहदी लगाती है। इस दिन वह झूला झूलती हैं। इस खास दिन पर पति-पत्नी दोनों को एक साथ शिव-पर्वती की पूजा करनी चाहिए। यह सभी चीजें करने से वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां खत्म होती है।

हरियाली व्रत पूजा और मुहूर्त
इस बार हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 21 मिनट तक का है। इस दौरान मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।

हरतालिका तीज के व्रत नियम
1.इस व्रत को सुहानिग महिलाएं और कुंवारी लड़कियां करती हैं। अगर एक बार हरतालिका तीज का व्रत रख लिया जाए तो इस व्रत को जिंदगी भर रखना पड़ता है।

2.यदि कोई महिला ज्यादा बीमार है तो उसके बदले घर की कोई और महिला या पति भी इस व्रत को रख कर पूरा कर सकता है।
3.ध्यान रहे व्रत करने वाली किसी भी महिला को किसी पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।
4.इस व्रत को करने वाली महिला को अपने अपने पति के साथ लड़ाई भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से व्रत पूरा नहीं होता है।
5.यदि कोई महिला इस व्रत को रख रही हैं तो किसी बुजुर्ग को अपमान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिल पता है।
6.इस व्रत को करके दिन के समय में सोना नहीं चाहिए। यहां तक की इस व्रत में तो रात के वक्त भी सोना वर्जित है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि रात के वक्त भजन और कीतर्न करना चाहिए।
7.यह व्रत अलग दिन सूर्योदय के बाद माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाने के बाद ही छोड़ा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



