Top 5 Gold Jewellery Design: 2025 के ये लेटेस्ट ईयररिंग्स बने हैं महिलाओं की पहली पसंद, डिज़ाइन देखकर आप भी चाहेंगे बनवाना!

Summary :

Top 5 Gold Jewellery Design: आजकल कई महिलाएं लाइट वेट गोल्ड ज्वेलरी की तलाश में रहती हैं। बहुत सी महिलाएं खुद के पैसे जमा कर के गोल्ड के लाइट वेट इयररिंग्स खरीदना या बनवाना पसंद करती हैं। बहुत सी महिलाओं को गोल्ड के टॉप्स इयररिंग बेहद पसंद होते हैं, गोल्ड के टॉप्स डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है तो आपके लिए गोल्ड के टॉप्स बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। गोल्ड के टॉप्स हर तरह के आउटफिट्स के साथ बेहद खूब जचते हैं। Top 5 Gold Jewellery Design 1. Flower Gold…

Top 5 Gold Jewellery Design: आजकल कई महिलाएं लाइट वेट गोल्ड ज्वेलरी की तलाश में रहती हैं। बहुत सी महिलाएं खुद के पैसे जमा कर के गोल्ड के लाइट वेट इयररिंग्स खरीदना या बनवाना पसंद करती हैं। बहुत सी महिलाओं को गोल्ड के टॉप्स इयररिंग बेहद पसंद होते हैं, गोल्ड के टॉप्स डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है तो आपके लिए गोल्ड के टॉप्स बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। गोल्ड के टॉप्स हर तरह के आउटफिट्स के साथ बेहद खूब जचते हैं।

Top 5 Gold Jewellery Design

1. Flower Gold Earrings

Top 5 Gold Jewellery Design
Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)

फ्लॉवर गोल्ड ईयररिंग एक नया लुक देने का काम करते है। ऐसी लटकन वाली डिजाइन देखने में काफी क्लासी लगती है। ऐसे में आप ऐसी लटकन वाली डिजाइन का चयन कर सकते हैं, जिसमें फूल बना हो। एथनिक वियर के साथ इस तरह के इयररिंग्स कमाल के लगते हैं। इस तरह की डिजाइन पर चाहें तो नग जड़वा लें।

2. Simple Gold Earrings

Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)
Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)

कुछ हल्का सा रोजाना में पहनने के लिए बनवाना है तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। ऐसी बालियां कानों में बेहद प्यारी लगती हैं। खासतौर पर इनपर जो लटकन लगी है, वो तो देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। तो आप भी इस डिजाइन को ध्यान से देखकर उसका चयन करें।

3. Stone Gold Earrings

Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)
Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)

आजकल इस तरह के स्टोन जड़े हुए इयररिंग्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहें हैं। गोल्ड के बेस पर इस तरह के स्टोन जड़े हुए गोल्ड के इयररिंग्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप एथनिक वियर के साथ ही वेस्टर्न वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बहुत से लोग सिंपल स्टोन की जगह डायमंड भी लगवाना पसंद करते हैं। अगर आपको बजट के अंदर गोल्ड के स्टोन जड़े हुए इयररिंग्स बनवाने हैं तो आप डायमंड की जगह अमेरिकन डायमंड जड़वा सकते हैं।

4. Daily Wear Gold Earrings

Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)
Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)

इस तरह के गोल्ड के टॉप्स डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। अगर आपको लाइट वेट के गोल्ड इयररिंग्स की तलाश है तो आपके लिए इस तरह के टॉप्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के लाइट वेट टॉप्स शादी-शुदा महिलाओं के साथ ही कॉलेज की लड़कियों पर भी बेहद खूब जचते हैं। बहुत सी महिलाएं सुनार को डिजाइन दें कर गोल्ड के इयररिंग्स बनवाती हैं, तो कई महिलाएं रेडीमेड गोल्ड इयररिंग खरीद कर पहनती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप 1 से 2 ग्राम सोने में आराम से बनवा या खरीद सकती हैं।

5. Heavy Gold Earrings

Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)
Top 5 Gold Jewellery Design( Source: Social Media)

यदि बजट का कोई इश्यू नहीं है तो इस तरह की डिजाइन का चयन करके अपने लिए जड़ाऊ इयररिंग्स तैयार कराएं। ऐसे जड़ाऊ इयररिंग्स देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। इसको उस वक्त पहनें, जब आप पारंपरिक लुक कैरी कर रही हैं। इसके मैचिंग का सेट भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा।

Also Read: Chhath Puja Sharda Sinha Songs: Sharda Sinha के इन गीतों के बिना अधूरा है छठ, इनमें मिलेगा आस्था और भक्ति का संगम

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।