Chhath Puja Sharda Sinha Songs: Sharda Sinha के इन गीतों के बिना अधूरा है छठ, इनमें मिलेगा आस्था और भक्ति का संगम

Summary :

Chhath Puja Sharda Sinha Songs: पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार, करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार… ये पंक्तियां सिर्फ किसी गीत की नहीं हैं, ये भावना हैं. जैसे ही दीवाली खत्म होती है, ये गीत हमें याद दिलाता है कि अब छठ का पावन पर्व आने वाला है। छठ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि हर बिहारी के दिल की धड़कन है। हर साल जब घाटों पर लाखों-करोड़ों व्रती एक साथ सूर्य देव को अर्घ्य देने खड़े होते हैं, तो हवा में शारदा सिन्हा जी की आवाज गूंजती है। उनके बिना छठ की कल्पना करना ही मुश्किल…

Chhath Puja Sharda Sinha Songs: पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार, करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार… ये पंक्तियां सिर्फ किसी गीत की नहीं हैं, ये भावना हैं. जैसे ही दीवाली खत्म होती है, ये गीत हमें याद दिलाता है कि अब छठ का पावन पर्व आने वाला है। छठ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि हर बिहारी के दिल की धड़कन है।

हर साल जब घाटों पर लाखों-करोड़ों व्रती एक साथ सूर्य देव को अर्घ्य देने खड़े होते हैं, तो हवा में शारदा सिन्हा जी की आवाज गूंजती है। उनके बिना छठ की कल्पना करना ही मुश्किल लगता है। उनकी आवाज में इतनी मिठास थी कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह बिहार का हो या किसी और राज्य का, उनके गीत सुनकर छठ का असली अर्थ समझ सकता था।

Chhath Puja Sharda Sinha Songs

1. Dukhva Mitai Chhathi Maiya

Chhath Puja Sharda Sinha Songs
Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)

पिछले साल Sharda Sinha ने छठ के लिए ‘दुखवा मिटाईं छठी मैया’ गीत गया था. ये छठ गीत उनके द्वारा गाया हुआ आखिरी गीत भी। उनकी बेटी ने बताया कि, जब मां बीमार थी, तब उन्होंने ये गीत गया था। इस गाने पर अभी तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

2. Ho Dinananth

Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)
Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)

Sharda Sinha को बिहार की कोकिला कहा जाता है। उन्होंने कई छठ गीत गाए हैं। उनका गीत हो दीनानाथ सबसे ज्यादा पॉपुलर है। साल 1986 में शारदा ने यह गीत गाया था और आज भी यह हर घर और घाट पर छठ के मौके पर सुनने को मिलता है। यूट्यूब पर इस गाने को साढ़े पांच करोड़ लोग सुन चुके हैं।

3. Kelwa Ke Paat Par

Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)
Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)

छठ महापर्व के गीतों की बात हो और केलवा के पात पर का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। यह यूट्यूब पर अब तक के सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले गीतों में से एक है। इस गीत को Sharda Sinha ने साल 1986 में गाया था और आज भी इस गीत को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

4. Pahile Pahil Chhathi Maiya

Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)
Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)

Sharda Sinha का छठ गीत पहिले पहिल छठी मैया भी उन गीतों में शामिल है जो महापर्व के वक्त घर-घर और घाट-घाट बजता है। यह गीत उन्होंने साल 2016 में गाया था और यह उनके बेहतरीन गीतों में गिना जाता है।

5. Chhath Ke Baratiya

Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)
Chhath Puja Sharda Sinha Songs( Source: Social Media)

Sharda Sinha का तीसरा छठ गीत, ‘छठ के बरतिया’ है। ये गाना उन्होंने आज से 3 साल पहले गाया था. छठ के दौरान ये गाना हर घर, हर गली और तमाम घाटों पर बजाया जाता है। शारदा सिन्हा जी ने इस गाने दिल से गाया है. जब आप ये सुनेंगे तो कहीं न कहीं ये छठ गीत आपके मन को भी छू जाएगा।

Also Read: Chhath Puja New Bhojpuri Song: पवन सिंह से खेसारी लाल यादव तक, छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी स्टार ने रिलीज़ किए अपने नए गाने, देखें लिस्ट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।