Chhath Puja New Bhojpuri Song: पवन सिंह से खेसारी लाल यादव तक, छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी स्टार ने रिलीज़ किए अपने नए गाने, देखें लिस्ट

Summary :

Chhath Puja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा इस बार पूरी तरह छठ महापर्व की भक्ति में डूबा हुआ है। हर ओर लोकगीतों, आरती और भक्ति की गूंज है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे पवन सिंह, अक्षरा सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने अपने-अपने अंदाज में छठ मइया के प्रति आस्था प्रकट की है। देखें लिस्ट Chhath Puja New Bhojpuri Song 1.Pawan Singh- Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa Pawan Singh का नया भक्ति गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ’ आज रिलीज हो चुका है। गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया…

Chhath Puja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा इस बार पूरी तरह छठ महापर्व की भक्ति में डूबा हुआ है। हर ओर लोकगीतों, आरती और भक्ति की गूंज है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे पवन सिंह, अक्षरा सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने अपने-अपने अंदाज में छठ मइया के प्रति आस्था प्रकट की है। देखें लिस्ट

Chhath Puja New Bhojpuri Song

1.Pawan Singh- Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa

Chhath Puja New Bhojpuri Song
Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)

Pawan Singh का नया भक्ति गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ’ आज रिलीज हो चुका है। गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से झोली फैलाकर एक संतान मांग रहे हैं। गीत में लगातार पवन सिंह की आंखों से आंसू बह रहे हैं। गीत भावुक कर देने वाला है। फैंस भी गाना सुनकर पवन सिंह की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं।

2. Akshara Singh – Kelawa Ke Paat

Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)

यह गाना Akshara Singh और सुगम सिंह की आवाज में है। इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाना अब यूट्यूब, स्पॉटिफाई, गाना और जियोसावन जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। ‘केलवा के पात’ का वीडियो भी उतना ही खूबसूरत है जितना इसका म्यूजिक। इसमें अक्षरा पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं और छठ व्रत की महिमा को बड़ी ही सरलता और भावनात्मक अंदाज में दिखा रही हैं।

3. Manoj Tiwari- Daura Lihali Sajaay

Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद Manoj Tiwari ने ‘दउरा लिहलीं सजाय’ गीत रिलीज किया। इस गीत को मनोज तिवारी ने खुद गाया है और इसके बोल आरआर पंकज ने लिखे हैं। यह गाना छठ पूजा की तैयारियों को खास बना रहा है।

4. Pakhi Hegde- Chhathi Mai Ke Baratiya

Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)

अभिनेत्री Pakhi Hegde ने ‘छठी माई के बरतिया’ गीत रिलीज किया है। इस गीत में पाखी की मधुर आवाज और विनय बिहारी के बोल हैं, जिसे सुन प्रशंसक भावुक हो रहे हैं।

5. Arvid Akela Kallu- Ae Chhathi Maiya

Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)
Chhath Puja New Bhojpuri Song( Source: Social Media)

अभिनेता और गायक Arvid Akela Kallu ने ‘ए छठी मईया’ गीत रिलीज किया। इसमें आशुतोष के बोल और प्रियांशु मिश्रा का संगीत है। अरविंद ने गीत को भावनात्मक अंदाज में पेश किया है।

Also Read: Pawan Singh New Chhath Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa हुआ रिलीज़, गीत सुनकर नहीं रुकेंगे आंसू

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।