Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: छठ पूजा के इस पावन पर्व पर अपनों को इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं

Summary :

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: छठ पूजा एक ऐसा पर्व है, जो चार दिनों तक लगातार चलता है। इस पूजा में सूर्य देव और छठ मैया की पूजा का बहुत महत्व होता है। भारत में इस पर्व को मानाने के लिए लोग देश-विदेश से अपने घर आते हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर दिन सोमवार के दिन बड़े हो धूम-धाम से मनाई गई थी इसके 6 दिन बाद छठ पूजा का महापर्व पड़ता है, जिसे लोग सच्ची भक्ति भावना के साथ मनाते हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार को मानाने वालों के लिए यह सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि…

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: छठ पूजा एक ऐसा पर्व है, जो चार दिनों तक लगातार चलता है। इस पूजा में सूर्य देव और छठ मैया की पूजा का बहुत महत्व होता है। भारत में इस पर्व को मानाने के लिए लोग देश-विदेश से अपने घर आते हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर दिन सोमवार के दिन बड़े हो धूम-धाम से मनाई गई थी इसके 6 दिन बाद छठ पूजा का महापर्व पड़ता है, जिसे लोग सच्ची भक्ति भावना के साथ मनाते हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार को मानाने वालों के लिए यह सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि उनकी भक्ति-भाव और आस्था है।

Happy Chhath Puja 2025: छठ पूजा का पावन पर्व

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi
Happy Chhath Puja Wishes in Hindi (Image- Ai Generated)

इस पर्व के दौरान में मुख्य रूप से भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक यह व्रत छठी मैया और सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और कठोर नियमों का पालन करते हुए संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। बता दें, 36 घंटे तक चलने वाले इस निर्जला उपवास में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व होता है। दरअसल, छठ के दिन शाम को व्रती महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

यह आत्मिक शुद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक है, इस दौरान हर कोई एक दूसरे को छठ पूजा की बधाई देकर अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं, किस तरह इस पावन पर्व पर आप आपको को दें सकते हैं प्यार भरे संदेश

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi
Happy Chhath Puja Wishes in Hindi (Image- Ai Generated)

1. छठ का व्रत देता संतान को दीर्घायु का वरदान
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग अपार।
उल्लास और खुशियां हो जीवन में सदा बरकरार,
मुबारक हो आपको छठ का पावन त्योहार।

2. सूरज की पूजा, जल की धार,
छठ का त्योहार लाए खुशियों की बहार।
छठ मईया का आशीर्वाद मिलें बार-बार,
हर मन में हो उमंग, हर घर में प्यार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं,

3. हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार,

Chhath Wishes in Hindi: छठ पूजा पर अपनों को दें ये प्यारे संदेश

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi
Happy Chhath Puja Wishes in Hindi (Image- Ai Generated)

4. छठ माता आशीर्वाद दे इतना कि हर जगह आपका नाम हो,
दिन दुगुना-रात चौगुना काम हो,
घर और समाज में आप करें राज,
ये कामना है मेरी आपके लिए आज।

5. अगली सुबह जीवन में नई खुशहाली लाएगी,
छठ मैया आपके सब मनोरथ पूरे कर जाएगी।

6. भगवान सूर्य आपके जीवन को उज्वल प्रकाश एवं ऊर्जा से भर दें
छठी मैया आपके जीवन को सुखमय कर दें।

7. यूं ही नहीं मिलता हर किसी को छठ मनाने का मौका,
इस पर्व पर घर आंगन करो उजाला कभी ना लगाओ अपने घर पर ताला,
स्वागत करो छठी मईया के आशीर्वाद का ईश्वर करे यह पर्व शुभ हो आपका छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Also Read: Chhath Puja 2025 Colour: छठ पूजा के दौरान व्रती भूलकर न पहनें इन रंगों के कपड़े नहीं तो हो सकता है अपशकुन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।