श्रेयस अय्यर की हालत गंभीर! इंटरनल ब्लीडिंग के बाद ICU में हुए भर्ती

Summary :

Shreyas Iyer in ICU: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन एंड कंपनी को 2 – 1 से हार झेलनी पड़ी। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम क्लीन स्वीप से खुद को बचाने में सफल रही। मगर इसी बीच फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान Shreyas Iyer को सिडनी के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वे ICU में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। Shreyas Iyer in ICU: फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट Shreyas Iyer को ऑस्ट्रेलिया के…

Shreyas Iyer in ICU: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन एंड कंपनी को 2 – 1 से हार झेलनी पड़ी। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम क्लीन स्वीप से खुद को बचाने में सफल रही। मगर इसी बीच फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान Shreyas Iyer को सिडनी के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वे ICU में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

Shreyas Iyer in ICU: फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

Shreyas Iyer in ICU
Shreyas Iyer Injury Update

Shreyas Iyer को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। घटना 34वें ओवर की है, जब हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच हवा में उछला। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े अय्यर ने पीछे की और भागते हुए डाइव लगाकर कैच तो पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान ज़मीन पर गिरते हुए उनकी पसलियों में चोट लग गई।

मगर अब सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि श्रेयस को इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है। वे पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि ब्लीडिंग के कारण इंफेक्शन फैलने का खतरा बना हुआ है।

Shreyas Iyer in ICU
Shreyas Iyer in ICU (Source – Social Media)

ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर की खराब हालत को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाई। टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और श्रेयस को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेंगे वापसी?

Shreyas Iyer in ICU
Shreyas Iyer in ICU

भारत लौटने के बाद Shreyas Iyer बेंगलुरु के COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में आगे की जांच कराएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे। ऐसे में उनके 30 नवंबर से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में खेलने पर संदेह गहराता जा रहा है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है।

Also Read: ‘टीम इंडिया को मेरी जरूरत थी’, रहाणे ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना, बोला- उम्र नहीं, अनुभव मायने रखता है

Rahul Singh Karki