साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया फीमेल-सेंट्रिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। करीब 1 मिनट 41 सेकेंड लंबे इस टीजर में फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस की पहली झलक दिखाई गई है। पिछले कुछ समय से फैंस लगातार पूछ रहे थे कि फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट को कब दिखाया जाएगा। ऐसे में अब मेकर्स ने इस सस्पेंस से भी पर्दा उठा दिया है।
लेकिन टीजर में फीमेल लीड्स के इंट्रो के अलावा कुछ ऐसी चीजें भी दिखाई गई हैं, जो को सोशियली वुमेन्स को ऑब्जेक्टीफाई करती हैं। जैसे कि यश का लड़कियों पर डॉमिनेंस और न्यूडिटी। हालांकि अगर फीमेल स्टार्स की बात करें तो उसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। पर जिस तरह से टीज़र में लड़कियों को प्रेजेंट किया गया है, वो कही ना कही कई तरह के सवाल खड़े करता है।
वॉर्निंग के साथ होती है टीजर की शुरुआत
अगर बात करें टीजर की तो इसकी शुरुआत किसी एक्शन सीक्वेंस से नहीं, बल्कि एक अनोखे मैसेज से होती है। स्क्रीन पर लिखा आता है कि बच्चे इस फिल्म से दूर रहें, माता-पिता अपने बच्चों को दूर रखें और दादा-दादी भी अगली पीढ़ी को इससे दूर रखें। फिर आखरी में लिखा जाता है कि इसके बाद जो भी होगा, वह दर्शकों की अपनी जिम्मेदारी होगी। इस अनोखे डिस्क्लेमर से साफ मैसेज मिलता है कि फिल्म का सब्जेक्ट काफी डार्क, वायलेंट और इंटेंस होने के साथ-साथ इंटिमेटेड होने वाला है।
यश का नया अवतार बढ़ा रहा है एक्साइटमेंट

इस वार्निंग के खत्म होने के बाद टीजर में यश बेहद अलग लुक में दिखाई देते हैं। हालांकि उनका ये लुक केजीएफ फिल्म के लुक से काफी डिफरेंट है, अब हो सकता है कि ऐसा इसलिए हो क्योंकि केजीएफ में वो बुराईयों के खिलाफ आवाज़ उठाते दिखाई दिए थे। लेकिन टॉक्सिक फिल्म में वो लड़कियों के ईर्द-गिर्द घूमते दिख रहे हैं, इसी वजह से शायद मेकर्स ने टॉक्सिक में उन्हें किसी हाई लेवल के छपरी की तरह लुक दिया हैं।
हालांकि अगर एक्शन और सिनेमैटोग्राफी का बात करें तो इसमें हाई-वोल्टेज एक्शन के साथ शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और स्टाइलिश विजुअल्स देखने को मिला है, जो कि टीजर को काफी आई कैची बनाते हैं। हालांकि मेकर्स ने कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर को देखकर तो यही लग रहा है कि इसमें कहानी सिर्फ यश और लड़कियों के ईर्द गिर्द ही घूमने वाली है।
दमदार स्टारकास्ट के साथ आएगी पैन इंडिया फिल्म

हालांकि अगर ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। ऐसे में मजबूत स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार की गई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। पर क्या ये उन उम्मीदों पर खरा ऊतर पाएगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
कई बार बदली रिलीज डेट, अब 26 जुलाई को होगी रिलीज

शुरुआत में ‘टॉक्सिक‘ को 19 मार्च को रिलीज करने की प्लानिंग थी, जहां इसका मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से होना था। हालांकि बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर जुलाई कर दी। पर फिर मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से फिल्म की रिलीज एक बार फिर टालनी पड़ी और इतनी मशक्क्त करने के बाद अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट तय कर दी है। जुलाई के पहले दिन रिलीज हुए इस फीमेल-सेंट्रिक टीजर ने लोगों के बीच जबरदस्त माहौल तो बना दिया गया है, लेकिन ये माहौल क्या थिएटर्स में भी दिखाई देगा? ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर रिलीज डेट की बात करें तो ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Read More: Rohit Shetty को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के इस मेम्बर पर पुलिस को है शक


Download Android App
Download iOS App




