Rohit Shetty को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के इस मेम्बर पर पुलिस को है शक

Summary :

Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ महीने पहले उनके मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब उन्हें कथित तौर पर एक नई धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम नहीं देने पर सीधा गोली मारने की चेतावनी दी गई है। Audio Clip For Rohit Shetty: ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई कथित धमकी रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी के स्टाफ को…

Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ महीने पहले उनके मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब उन्हें कथित तौर पर एक नई धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम नहीं देने पर सीधा गोली मारने की चेतावनी दी गई है।

Audio Clip For Rohit Shetty: ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई कथित धमकी

Rohit Shetty Death Threat
Rohit Shetty Death Threat (Source: Google)

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड की एक ऑडियो क्लिप मिला है, जिसमें बेहद सख्त लहजे में धमकी दी गई। ऑडियो में साफ तौर पर कहा गया कि जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग सिर्फ एक चेतावनी थी और अगर इस बार मांग पूरी नहीं की गई तो निशाना उनकी संपत्ति नहीं, बल्कि सीधे उन्हें बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि क्लिप में 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Police suspect Shubham Lonkar: शुभम लोनकर पर पुलिस का शक

Rohit Shetty Death Threat
Rohit Shetty Death Threat (Source: Google)

मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज शुभम लोनकर की हो सकती है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हेल्पर माना जाता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। शुभम लोनकर पहले से ही कई मामलों को लेकर वान्टेड बताया जाता है। पुलिस उसकी तलाश पहले से कर रही है और इस नए मामले के बाद जांच और तेज कर दी गई है।

Rohit Shetty Death Threat: फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया ऑडियो

Rohit Shetty Death Threat
Rohit Shetty Death Threat (Source: Google)

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, रोहित शेट्टी के स्टाफ ने ऑडियो क्लिप मिलते ही बिना देरी किए उसे जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया। अब ऑडियो को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि आवाज की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने वाला इंसान कौन है? फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही ऑडियो की ऑथेंटीसिटी और उसमें मौजूद आवाज की ऑफिशियल कन्फर्मेशन की जाएगी।

Read More: क्या टूटने की कगार पर है Gaurav Khanna और Akansha Chamola का रिश्ता? ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।