Criminal Justice Season 4 का आउट हुआ Trailer, Pankaj Tripathi सुलझाएंगे एक और नया Case

Summary :

क्रिमिनल जस्टिस 4 में पंकज त्रिपाठी का दमदार वापसी

क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन का ट्रेलर आउट हो गया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी मशहूर वकील माधव मिश्रा के रूप में एक नए केस को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इस बार कहानी एक प्रतिष्ठित परिवार की हत्या के मामले पर केंद्रित है, जिसमें भावनाओं और नैतिकता की परीक्षा होगी। सीजन का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है और यह 29 मई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

ओटीटी की दुनिया में जब भी किसी शानदार कोर्टरूम ड्रामा की बात होती है, तो क्रिमिनल जस्टिस का नाम सबसे पहले आता है। अब इस पॉपुलर सीरीज का चौथा सीजन ‘क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। मशहूर वकील माधव मिश्रा एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सामने एक ऐसा मामला है, जो सिर्फ कानून ही नहीं, भावनाओं और नैतिकता की भी कड़ी परीक्षा लेगा।

Pankaj Tripathi

क्या होगी कहानी

इस बार की कहानी एक प्रतिष्ठित परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो एक चौंकाने वाली हत्या के मामले में उलझ जाता है। केस की शुरुआत में जो मामला एक सामान्य मुकदमा लगता है, वह जल्दी ही तीन अलग-अलग ‘सच’ की लड़ाई में बदल जाता है। हर व्यक्ति के पास अपनी अलग कहानी है, जो उतनी ही विश्वसनीय लगती है, जितनी कि दूसरी। इस उलझन के बीच वकील माधव मिश्रा अपने खास अंदाज और एथिकल प्रोस्पेक्टिव के साथ अदालत में सच की तलाश में जुटते हैं।

किसने किया डायरेक्ट

इस सीजन का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है और इसका निर्माण एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर किया है। यह नया सीजन 29 मई से केवल जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज में इस बार पंकज त्रिपाठी के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, बरखा सिंह, खुशबू अत्रे, मीता वशिष्ठ, आत्म प्रकाश मिश्रा और श्वेता बसु प्रसाद जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Pankaj Tripathi प्यार में Red Flags को Ignore करती हूं…Yuzvendra Chahal संग डेटिंग अफवाहों के बीच बोली RJ महवश

“माधव मिश्रा मेरे अंदर ही है”

पंकज त्रिपाठी ने इस सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, “क्रिमिनल जस्टिस का हर सीजन मेरे लिए एक नया अनुभव रहा है। लेकिन इस बार माधव मिश्रा की लड़ाई और मुश्किल है। इस केस में कई परतें हैं और वह अपने अब तक के सबसे कठिन विरोधियों से टकराने वाला है। इस किरदार को निभाना हमेशा मेरे लिए एक सीखने वाली प्रक्रिया रही है और अब तो ऐसा लगता है जैसे माधव मिश्रा मेरे अंदर ही बस गया है।”

Pankaj Tripathi

सुरवीन चावला का किरदार

वहीं सुरवीन चावला, जो इस सीजन में ‘अंजू’ की भूमिका में नजर आएंगी, उन्होंने कहा, “यह किरदार बेहद मजबूत है और इसकी कहानी बहुत इम्प्रेसिव है। यह सिर्फ कोर्टरूम की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह सच, भावना और नैतिकता की गहराइयों में झांकती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह कहानी खूब पसंद आएगी।” अब दर्शकों को 29 मई का बेसब्री से इंतज़ार है, जब इसका प्रीमियर किया जाएगा।

Yashika Jandwani