फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रविवार शाम लॉन्च कर दिया गया है। दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए इस बात की भी जानकारी दी कि ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सरदार जी 3, 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी, भारत को छोड़कर।
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मोस्ट अवेटेड पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) का ट्रेलर रविवार शाम लॉन्च कर दिया गया है। इस ट्रेलर के रिलीज होते ही उन सभी अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) को बाहर कर दिया गया है। दरअसल, अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिल्म से हानिया के हटने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन ट्रेलर में उनकी अहम भूमिका साफ नजर आ रही है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह फिल्म में फीमेल लीड रोल में बनी हुई हैं।
कब होगी रिलीज
दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए इस बात की भी जानकारी दी कि ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सरदार जी 3, 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी, भारत को छोड़कर।’ यह खबर आते ही भारतीय दर्शकों में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर फिल्म भारत में क्यों नहीं दिखाई जाएगी।
भारत में ट्रेलर ब्लॉक
जब भारतीय दर्शकों ने यूट्यूब पर ट्रेलर देखना चाहा तो उन्हें यह संदेश दिखाई दिया कि ‘यह वीडियो आपके देश में उपलब्ध नहीं है।’ दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का टीजर और इसके गाने भारत में अभी भी उपलब्ध हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद ट्रेलर में हानिया आमिर की मौजूदगी के कारण इसे भारत में ब्लॉक किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के कंटेंट और उसमें शामिल पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से ही मेकर्स ने इसे भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में हानिया आमिर के अलावा पाकिस्तानी एक्टर्स नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Kushal Tandon से ब्रेकअप के बाद Shivangi Joshi का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा-‘खुद को प्यार करो….’
FWICE ने जताई आपत्ति
बता दें, 11 जून को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक बयान जारी कर फिल्म की भारत में रिलीज पर आपत्ति जताई। उन्होंने सेंसर बोर्ड (CBFC) से अनुरोध किया कि इस फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए क्योंकि इसमें पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं। इसी विवाद को टालने के लिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को सिर्फ विदेशों में रिलीज करने का फैसला किया है.
क्यों बना विवाद?
फिल्म का विवाद तब और गहरा गया जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और कड़वाहट आ गई। इसके बाद 7 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों पर किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, भारत में हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया। ‘सरदार जी 3’ दिलजीत दोसांझ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो फैंटेसी और कॉमेडी के लिए जानी जाती है। हालांकि इस बार भारत फिल्म ‘सरदार जी 3’ में इससे जुड़े गाने कोई भी नहीं देख सकेगा।


Download Android App
Download iOS App




