‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के ट्रेलर ने मचा दी धूम

Summary :

NULL

चाहे बाहुबली हो या फिर दंगल सब ही फिल्मो को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड के लिए यह साल काफी शानदार रहा जहाँ बॉलीवुड की कई एेसी फिल्म जिन्होने बॉक्स ऑफिस पर धामल मचाया । वहीं अक्षय कुमार के ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के ट्रेलर ने ही सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा फिल्म तो 11 अगस्त को रिलीज होगी लेकिन ट्रेलर को देख कर ही अंदाज लगा रहे हैं कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी। फेसबुक पर फिल्म के ट्रेलर को 1करोड़ 10लाख लोग देख चुके हैं। कहा जा रहा है कि फेसबुक पर यह पहली फिल्म है जिसके ट्रेलर को ही लोग इतना देख चुके हैं औैर यह खबर अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके अपने दर्शको को बताया। इस फिल्म को यूट्यूब पर भी 11.5 मिलियन देख चुके हैं।

source

‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’  को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है अक्षय इस फिल्म केशव नामक लडके का किरदार निभा रहे हैं औैर दूसरी तरफ भूमि जया लडकी का किरदार निभा रही है। इस फिल्म में केशव का एक ही सपना होता है उसे शादी करनी है। फिर केशव की मुलाकात जाया से होती है कुछ समय बाद उन दोनो को प्यार हो जाता है एक तरफ केशव बहुत ही भोला है तो जाया के खुले विचार वाली लड़की है जो आगे की सोचती है। लेकिन जब जाया को शादी के बाद यह पता चलता है कि केशव के घर में शौचालय नहीं है और उसे शौच के लिए खुले में जाना होगा तब उनकी जिंदगी एक नया मोड लेती है। उसके बाद आगे क्या होता है उनकी जिंदगी में यह अपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

source

‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर 11 जून को रिलीज हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धमाका कर दिया है। इसे देखते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह देश के लिए एक नई क्रांति बनकर आयी है ।

source

अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज होने के साथ ही रिकॉर्ड बनाने में जुट गई है। क्योंकि दर्शकों को ट्रेलर खूब रास आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर की इस सफलता को देखते हुए फिल्म का भविष्य का क्या होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन हकीकत तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही चलेगी।

अक्षय के इस फिल्म के ट्रेलर की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में यह एक अच्छी कोशिश है। स्वच्छ भारत के लिए 125 करोड़ भारतीयों को काम जारी रखना होगा। दिलचस्प बात यह है कि 125 करोड़ की इस आबादी वाले देश ने ट्विटर पर अब तक लगभग 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गये हैं।

 

Desk Team