फ़िल्मी दुनिया के साथ साथ छोटा पर्दा यानी टेलीविज़न भी सालों से लोगों के साथ प्यार भरा रिश्ता निभाते चला आ रहा है। फ़िल्मी हस्तियां जितनी मशहूर होती है उतनी ही टेलीविज़न सेलिब्रिटीज भी क्योंकि इनकी पकड़ हर घर तक होती है और रोजाना आने वाले टीवी शोज के कलाकार तो घर के फॅमिली मेंबर तक शुमार किये जाने लगते है। घर में सास बहुएं टीवी पर खुद को महसूस तक करने लग जाती है और यही कहानी है टीवी इंडस्टी और दर्शकों के प्यार की।
सालों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले टीवी इंडस्ट्री के कलाकार अब भले ही लुक में कुछ अलग नजर आये पर उनके लिए प्यार बरकरार है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की कुछ फेमस बहुओं के बारे में बता रह यही जो पहले से काफी बदल गयी है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर :
दिव्यांका त्रिपाठी
सीरियल ”ये है मोहब्बतें” से घर घर में पहचान बनाने वाली इशिता’ यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2006 में टीवी शो ”बनूं मैं तेरी दुल्हन” से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। 13 सालों के लम्बे करियर में दिव्यांका में गजब का बदलाव आ गया है।
जेनिफर विंगेट
टीवी जगत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार जेनिफर विंगेट बेहद काम उम्र में टीवी डेब्यू कर चुकी है ओर अब तक उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए है चाहे वो ”बेपनाह” की भोली भली ‘जोया’ और ”बेहद” की साइको लवर ‘माया’, हर किरदार में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। देखिये जेनिफर के डेब्यू के समय वो कैसी दिखती थी और अब उनका लुक कैसा है।
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी ने अपने करियर की शुरुआत डीडी मेट्रो पर आने वाला एकता कपूर का शो ”कभी सौतन कभी सहेली से की थी और इन दिनों वो ”ये है मोहब्बतें” में शगुन का किरदार निभा रही है। इनके लुक में भी ख़ासा बदलाव आया है।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने साल 2001 में आये एकता कपूर के शो ”कसौटी जिंदगी की” में प्रेरणा की भूमिका निभाकर खूब शोहरत पायी थी और हर घर की पसंदीदा बहु बन गयी थी अब ये टीवी पर इतनी एक्टिव नहीं है और इनका लुक भी काफी बदल गया है।
श्रद्धा आर्या
साल 2004 में हिट टीवी शो ”कुंडली भाग्य” में ‘प्रीता’ का किरदार निभाकर श्रद्धा आर्या ने डेब्यू किया था पर इन्हे असली शोहरत मिली साल 2011 में आए सीरियल ”मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की” से। शुरुआत में भोली भाली नजर आने वाली श्रद्धा अब काफी स्टाइलिश हो गयी है पर इनकी फैन फॉलोविंग अब भी बरकरार है।


Download Android App
Download iOS App









