धर्मेंद्र से सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने पूछा- आप पागल तो नहीं हो गए, ही-मैन ने दिया करारा जवाब

Summary :

उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही थी और सबसे खास बात है कि धर्मेंद्र इनमें से कई फैंस को जवाब भी दे रहे थे।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनकी सबसे खास बात ये है कि वो अपने अकाउंट अपने फैंस या ट्रोलर्स को भी बड़ी बेबाकी से जवाब देते हैं। पिछले दिनों एक ने उनसे सलमान के बारे में पूछा तो बड़ी खूबसूरती से उन्होंने जवाब दिया था। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्हें एक ट्रोलर ने ट्रोल करने की कोशिश की जिसपर धर्मेंद्र उसे बहुत ही मजेदार जवाब दिया है।
 उस ट्रोलर ने धर्मेंद्र से पूछा कि क्या वो पागल हो गए हैं इसपर धर्मेंद्र ने उसको जवाब दिया कि कोई बात नहीं अंशुमान, पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है। धर्मेंद्र को चाहने आले उनके इस जवाब की खूब तारीफ कर रहे हैं।


धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था जो सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ था। उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही थी और सबसे खास बात है कि धर्मेंद्र इनमें से कई फैंस को जवाब भी दे रहे थे।   धर्मेंद्र ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मैं आपको सलाम करता हूं नेताजी। ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पर लुटाए जा।’


धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर एक ट्रोल ने लिखा, ‘आप पागल तो नहीं हो गए ना?’ धर्मेंद्र ने बिना अपना आपा खोए बहुत शांत लहजे में इस ट्रोल को जवाब दिया। धर्मेंद्र इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ‘कोई बात नहीं अंशुमन… पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है।’ बता दें कि बॉलीवुड को एक नए पायदान पर ले जाने वाले धर्मेंद्र इन दिनों अपना ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और इस फिल्म में धर्मेंद्र का रोल एक बुजुर्ग शख्स का हो सकता है जो पूरे वक्त अपनी व्हीलचेयर पर ही रहता है। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक झलक शेयर की गई थी।

Desk Team