ट्रोलर्स ने रणवीर सिंह को कहा ‘जोकर’, अभिनेता के जवाब ने कर दिया मुंह बंद

Summary :

एनर्जी से भरपूर रणवीर सिंह को ह्यूमर के मंलोए में भी टक्कर देना आसान नहीं है। हाल ही में रणवीर ने ट्रोलर्स को दिखा दिया कि वो सामने वाले की बोलती बंद करना भी बेहद अच्छी तरह जानते है।

बॉलीवुड के पावरहाउस अभिनेता रणवीर सिंह ऑन स्क्रीन हों या ऑफ स्क्रीन, वो सुर्ख़ियों में जरूर रहते है। एनर्जी से भरपूर रणवीर को ह्यूमर के मंलोए में भी टक्कर देना आसान नहीं है।  हाल ही में रणवीर ने ट्रोलर्स को दिखा दिया कि वो सामने वाले की बोलती बंद करना भी बेहद अच्छी तरह जानते है। 
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटीज में से एक है और अक्सर वो अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहते है। एक तरह जहां उनकी लम्बी फैन फॉलोविंग है, वहीं बहुत से लोग ऐसे भी है जो रणवीर को ट्रोल करने की कोशिश करते है। 
 हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक लाइव सेशन शुरू किया।  इस चैट सेशन मेंउन्होंने अपने फैंस से लाइव बात की पर कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें परेशान करने के लिए उलटे सीधे कमैंट्स करने शुरू कर दिए। 
रणवीर के लाइव चैट सेशन में ट्रोलर ने कमेंट किये, ‘ऐ म्यूजिक बंद कर,’, ‘ऐ तेरे को हिंदी नहीं आती है क्या?’, ‘ऐ जोकर लग रहा है’।  बस फिर क्या था रणवीर का पारा हाई हो गया और उन्होंने कमैंट्स पर ऐसा जवाब दिया की ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गयी। 
रणवीर ने कहा, ”तुम लोगों को कुछ काम धंधा नहीं है? तुम लोग कुछ और जाकर करो ना.. मेरी लाइफ में क्यू आए हो?  रणवीर का ये रिप्लाई उनके फैंस को काफी पसंद आया।  रणवीर को सप्पोर्ट करते हुए कहा कि ट्रोलर्स को शानदार सबक सिखाया गया। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह इन दिनों कबीर सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फ़िल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। 

Ujjwal Jain