बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई मूवी पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल इस फिल्म के जरिये ऐश्वर्या काफी वक़्त के बाद फिर से परदे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में ऐश्वर्या इस फिल्म के प्रमोशन में भी काफी ज्यादा व्यस्त दिखाई दे रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या कितनी भी बिजी हो लेकिन एक्ट्रेस अपनी बेटी का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में अपने फिल्म के स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आरध्या के साथ स्पॉट हुई हैं। ऐसे में आरध्या को एक बार फिर से ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया हैं।

दरअसल ऐश्वर्या राय की बेटी आरध्या बच्चन की मुश्किलें इन दिनों कम होने की जगह बढ़ती ही चली जा रही हैं। जहां आराध्या आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर आई रहती हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस दौरान आराध्या बच्चन के हेयरस्टइल को देख यूजर्स फिर भड़क गए और आराध्या बच्चन को हेयरस्टाइल चेंज करने की सलाह दी। आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

इस वायरल हो रही तस्वीर में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन बेहद प्यारी लग रही हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। वही इस दौरान ऐश्वर्या काफी सादगी से भरी हुई दिखाई दे रही हैं। जहां ऐश्वर्या के लुक को तो फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। लेकिन वही लोग आरध्या को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

जहां नेटिजन्स का कहना है की हर जगह आराध्या की एक ही तरह की हेयरस्टाइल दिखती रहती हैं। कृपया कर के अब आरध्या की हेयरस्टाइल चेंज कर दो। वही आराध्या बच्चन एक बार फिर अपने हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

यूजर्स अब लगातार आराध्या बच्चन को हेयरस्टाइल चेंज करने की सलाह देते दिखाई दे रहे है। बता दे की ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म साल 2011 में हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



