साउथ फिल्म
इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर और राजनेता प्रकाश राज अपनी बेबाकी
के लिए भी काफी मशहूर हैं। एक्टर किसी ना किसी वजह से सुर्खियो में बने रहते हैं। सोशल
मीडिया पर एक्टर अपनी बेबाकी की वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं
तो कभी उन्हें बहुत तारीफ भी होती हैं। ऐसे में बीते दिनों प्रकाश राज ने बॉलीवुड
के बादशाह शाहरुख खान और उनके परिवार को सपोर्ट किया था जिसके बाद से ही वह
ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है। इसी के चलते उन्हें एक ट्रोल ने स्वरा भास्कर का मेल वर्जन कह दिया, जिसका अभिनेता ने दमदार
जवाब दिया।
दरअसल, प्रकाश राज ने पिछले दिनों एक ट्वीट
को रिट्वीट किया था, जिसमें शाहरुख की फैमिली के ‘हैरेसमेंट‘ पर सवाल उठाया गया था। प्रकाश राज ने ट्वीट कर
लिखा था, ‘लोग शाहरुख और उनके परिवार को इस तरह कैसे
प्रताड़ित कर सकते हैं, खान परिवार को कैसे आघात पहुंचा सकते हैं। खान
परिवार तो देश और उसके लोगों को दशकों से प्यार और खुशी दे रहे हैं।‘ इसके बाद से ही प्रकाश राज सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
#justasking https://t.co/TBDyqMN9nD
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 25, 2022
एक्टर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक ट्रोल ने लिखा, ‘प्रकाचा ने ट्वीट किया, भले ही आपको ये दिखे या नहीं,
लेकिन इस ट्वीट की जरा सी
भी वेल्यू नहीं है, ये स्वरा भास्कर का मेल वर्जन है।‘ वहीं प्रकाश राज भी चुप रहने वालों से कहां तो उन्होंने ट्रोल को करारा जवाब
देते हुए लिखा, ‘स्वरा भास्कर का मेल वर्जन कहलाना मेरे लिए
सम्मान की बात है, लेकिन तुम किसके वर्जन हो… सिर्फ पूछ रहा
हूं।‘
प्रकाश राज की इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने भी रिएक्ट किया है। फिल्म इंडस्ट्री के इतने दमदार अभिनेता के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद एक्ट्रेस भी खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हैं। स्वरा ने अभिनेता के ट्वीट को रिट्वीट किया है। स्वरा ने प्रकाश राज की बात का जवाब देते हुए लिखा, ‘ सर, सर सर… आप अभी तक के बेस्ट वर्जन हो’।
दरअसल, प्रकाश राज को स्वरा भास्कर का मेल वर्जन इसलिए
बुलाया जा रहा है क्योंकि स्वरा अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स को खुलकर सपोर्ट करती हैं
और इतना ही नहीं अभिनेत्री हमेशा नेटिजन्स को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ अपनी
राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। वह विवादित शख्सियत को भी सपोर्ट करने से पीछे नहीं
हटती हैं।


Download Android App
Download iOS App






