बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों की तरह अक्षय कुमार भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन के चलते अभिनेता ने सोमवार को एक कॉलेज के वुमन मैराथन का समर्थन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर में अक्षय अपने हाथ में बीजेपी स्टूडेंट विंग एबीवीपी का झंडा पकड़ रखा है।
उन्होंने उस तस्वीर को कैप्शन दिया कि ये महिलाएं महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ा रही हैं, साथ ही टैक्स फ्री सेनिटरी पैड के लिए दौड़ रही हैं। अक्षय द्वारा यह ट्वीट करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई यूजर्स ने तो उन्हेंं राजनीति से दूर रहने की भी सलाह दे डाली। पहले 25 जनवरी को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की यह फिल्म अब 9 फरवरी को रिलीज हो रही है।
देश की हर छोटी–बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



