टाइगर जिंदा है के बाद अब कैटरीना कैफ फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तां’ मेंं नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म शुरु से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन के साथ आमिर खान और फातिमा सना सेख मुख्य भूमिका में हैं। पिछले दिनों खबरें आई थी कि फिल्म में छोटी भूमिका होने के चलते कैटरीना, आमिर से नाराज थीं। क्योंकि आमिर ने उनका रोल फिल्म में फातिमा से कम करवा दिया है।
लेकिन अब इस मामले में कैटरीना कैफ का कुछ और ही कहना है। वह कहती हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। और लोग बिना वजह ड्रामा क्रिएट करने की कोशिश ना करें। इस प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी खुश हूं। ये उनकी (आमिर खान) की फिल्म है वह जब चाहेंगे जैसा चाहेंगे करेंगे। चंद दिनों पहले फिल्म से उनका पोस्टर जारी हुआ था जिसमें उनके उस लुक की खूब चर्चा रही। फिलहाल कैटरीना फिल्म में अपने किरदार से खुश हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



