हम सभी अपने मनोरंजन के लिए किसी न किसी टीवी सीरियल को देखना पसंद करते है और उस टीवी सीरियल से कभी कभी अपनी निजी ज़िन्दगी की तुलना भी करने लगते है। यही नहीं कुछ लोग शो में इतनी रूचि दिखाते कि शो के क्लाइमेक्स के चलते खाना पीना भी समय से पहले खा कर अपना पसंदीदा नाटक देखने बैठ जाते है।
.jpg)
आपको बता दें इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ चुकी है। जिसमें ज्यादातर टीवी सीरियल अपनी जगह पर डटे हुए है। तो वही सुपरहिट धारावाहिक ‘अनुपमा’ और ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ अपनी जगह लंबे समय से बना कर बैठे है। कहने का मतलब साफ है दोनो सुपरहिट शोज ने फैंस का दिल जीता हुआ है।
पहले नंबर पर बना धारावाहिक

जैसे ही शो ‘अनुपमा’ में छोटी अनु की मां ने एंट्री ली हैं शो ने मानों अपना रुख बदल लिया हो। दर्शक इस शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहते, कहने का मतलब साफ है हमेशा की तरह शो की कहानी और क्लाइमैक्स लोगों को खूब पसंद आ रही है जिसके कारण शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है।
दूसरे नंबर पर आए यह धारावाहिक

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों सई के बेटे वीरू के चलते खूब सुर्खियों में है। शो में सई अपने बेटे विनायक को पाखी और विराट से वापस लेने की कोशिश में लगी हुई है जिसके लिए उसने लीगल रास्ता चुनने का फैसला किया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है…

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी के चलते शो हमेशा से ही सुर्खियां बटोरता नजर आता है, शो की कहानी और कपल अभिमानु अक्षरा को लोग काफी पसंद कर रहे है। खट्टी मीठी लव स्टोरी और कहानी ने अपना स्थान टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाया है। बता दे शो को शरू हुए लगभग 6-7 सालों से अधिक समय हो चूका है अभी तक शो अपने किरदारों और कहानी के चलते हिट है।
बिग बॉस-16 को मिला पांचवा स्थान

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही लोगो के दिलों में राज करता है शो का एक सीजन ख़त्म नहीं होता कि फैंस शो के दूसरे सीजन का बेसबरी से इंतजार करते दिखाई देते है, इस बार भी रियलिटी शो शालीन भनोट तो कभी टीना दत्ता की लोक झोक और प्यार से खूब चर्चाओं का विषय बना हुआ है शो टीआरपी लिस्ट में पांचवी पोजीशन पर है।
वही तीसरे और चौथे नंबर पर शो पंड्या स्टोर और इमली है

टीवी सीरियल पंड्या स्टोरी स्टार प्लस का सबसे चर्चित धारावाहिक है इस शो में माँ कही जाने वाली धरा का परिवार टूटता दिखाई दे रहा है जिसको धरा एक बार फिर जोड़ने कोई कोशिश में लगी है। आपको बता दे टीवी सीरियल इमली ने टीआरपी लिस्ट में अपनी पांचवी पोजीशन बनाई है। टीवी सीरियल अपनी कहानी और क्लाइमेक्स के चलते एक बार फिर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App



