TRP Week 24: टीवी की दुनिया में बदल गया खेल, जानिए इस हफ्ते कौन सा Show बना नंबर 1

Summary :

TRP Week 24: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों के पसंदीदा शोज के बीच नंबर वन बनने की जंग चलती है। हाल ही में इस हफ्ते की नई टीआरपी (TRP Report) लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस बार कई बड़े शोज औंधे मुंह गिरे हैं, तो वहीं कुछ पुराने शोज ने जबरदस्त वापसी की है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और कौन पीछे छूट गया है। TRP Week 24: ‘गंगा मां की बेटियां’ ने फिर मारी बाजी, वसुधा और तुम से तुम…

TRP Week 24: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों के पसंदीदा शोज के बीच नंबर वन बनने की जंग चलती है। हाल ही में इस हफ्ते की नई टीआरपी (TRP Report) लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसने सबको चौंका दिया है। इस बार कई बड़े शोज औंधे मुंह गिरे हैं, तो वहीं कुछ पुराने शोज ने जबरदस्त वापसी की है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और कौन पीछे छूट गया है।

TRP Week 24: ‘गंगा मां की बेटियां’ ने फिर मारी बाजी, वसुधा और तुम से तुम तक का जलवा कायम

TRP Week 24
TRP Week 24 ( Source : Social Media)

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में जी टीवी (Zee TV) का जलवा देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी ‘गंगा मां की बेटियां’ सीरियल 1.9 की रेटिंग के साथ पहले पायदान पर मजबूती से टिका हुआ है। दर्शकों को इस शो की कहानी बेहद पसंद आ रही है। वहीं, दूसरे नंबर पर भी जी टीवी का ही शो ‘वसुधा’ 1.8 रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाए हुए है। बात करें तीसरे नंबर की, तो वहां भी जी टीवी के सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने 1.7 की टीआरपी रेटिंग के साथ अपना कब्जा जमाया हुआ है।

KSBKBT TRP: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आएगा 10 साल का लीप, तुलसी जाएगी जेल

KSBKBT TRP
KSBKBT TRP ( Source : Social Media)

स्टार प्लस के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। यह शो इस हफ्ते 1.5 की टीआरपी रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर है। लेकिन आने वाले दिनों में इसकी रेटिंग में बड़ा उछाल आ सकता है, क्योंकि शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। कहानी में पूरे 10 साल का लीप आने जा रहा है, जिसके बाद मुख्य किरदार ‘तुलसी’ को 10 साल के लिए जेल की सजा काटनी पड़ेगी। यही नहीं, जेल के इस मोड़ के बाद मशहूर ‘शांतिनिकेतन’ घर भी दो हिस्सों में बंट जाएगा, जिससे कहानी पूरी तरह बदल जाएगी।

Anupamaa TRP Rating Drop:’तारक मेहता…’ की टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री

Anupamaa TRP Rating Drop
Anupamaa TRP Rating Drop ( Source: Social Media)

कभी टीआरपी लिस्ट पर राज करने वाले स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ के लिए अच्छी खबर नहीं है। शो लगातार दर्शकों को खो रहा है और इस बार यह फिसलकर छठे नंबर पर आ गया है। वहीं दूसरी तरफ, सब टीवी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने कमाल कर दिया है।

पिछले हफ्ते 15वें नंबर पर रहने वाला यह शो सीधे छलांग लगाकर 1.4 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर आ गया है। इसने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को टॉप 10 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जो अब 11वें नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा 4थे नंबर पर ‘नागिन 7’, 7वें पर ‘लाफ्टर शेफ्स’, 8वें पर ‘जगद्धात्री’ और 10वें नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

Read More: Vindu Dara Singh को फराह नाज़ से शादी पर आज भी है पछतावा, बोले- ‘पिता की बात मान लेता तो…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।